8 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

dholpur: दो दिनों में 118 वीसीआर भर 35 लाख का ठोका जुर्माना

धौलपुर. जयपुर डिस्कॉम बिजली चोरी को लेकर गंभीर है। और चोरी पर अंकुश लगाने जिले भर में अभियान भी छेड़ रखा है। इसके तहत डिस्कॉम की टीम ने विशेष अभियान के तहत 118 वीसीआर भर35 लाख रुपए का जुर्माना बिजली चोरों पर लगाया है।

2 min read
Google source verification
dholpur news

धौलपुर. जयपुर डिस्कॉम बिजली चोरी को लेकर गंभीर है। और चोरी पर अंकुश लगाने जिले भर में अभियान भी छेड़ रखा है। इसके तहत डिस्कॉम की टीम ने विशेष अभियान के तहत 118 वीसीआर भर35 लाख रुपए का जुर्माना बिजली चोरों पर लगाया है। यह कार्रवाई बाड़ी, बसेड़ी, राजाखेड़ा और धौलपुर शहर व सरमथुरा उपखण्ड क्षेत्र में की गई।

डिस्कॉम एसई विवेक शर्मा ने बताया कि डिस्कॉम रात्रि में बिजली चोरी रोकने के लिए प्लानिंग के तहत कार्रवाई कर रहा है। क्योंकि बिजली चोरी का बड़ा हिस्सा रात में होता है। चोरी को रोकने डिस्कॉम की टीम रात में गश्त भी कर रही है इस दौरान विजिलेंस टीम को टास्क भी दिया गया है। गर्मी के समय में किसी ईमानदार उपभोक्ता को परेशानी न हो इसको लेकर कार्य किए जा रहे हैं। जिसके तहत पिछले दो दिनों में जिले भर में कार्रवाई की गई और 118वीसीआर भर 35 लाख रुपए का जुर्माना बिजली चोरों पर ठोका गया। एसई ने बताया कि डिस्कॉम अपने बिजली तंत्र को लगातार मजबूत कर रहा है। वहीं बिजली चोरी को रोकने के लिए कार्रवाई की जा रही है जो कि जारी रहेगी। जुर्माना राशि 7 दिवस मे जमा नहीं कराने पर मुकदमा दर्ज कराने की कार्रवाई की जाएगी।

स्मार्ट मीटरों के विरोध में उपभोक्ता पहुंचे विद्युत निगम कार्यालय

dholpur, सैंपऊ कस्बे में विद्युत निगम कार्यालय पर लगातार दो दिन से पहुंच रहे दर्जनों की संख्या में बिजली उपभोक्ताओं की ओर से स्मार्ट मीटरों के खिलाफ आक्रोश जताया जा रहा है। उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि करीब दो माह पूर्व सैंपऊ उपखण्ड क्षेत्र में लगाए गए स्मार्ट मीटरों के बाद बिजली बिलों में अचानक भारी बढ़ोतरी हो गई हैए जिससे आमजन परेशान हैं।प्रदर्शन कर रहे उपभोक्ताओं ने विद्युत विभाग से स्मार्ट मीटर हटाकर पहले की तरह साधारण मीटर लगाने की मांग की। लोगों का कहना था कि मजदूरी और छोटे-मोटे काम करके परिवार का पालन-पोषण करने वाले लोग बढ़े हुए बिजली बिलों का भुगतान करने में असमर्थ हैं।

उपभोक्ताओं ने कहा कि स्मार्ट मीटर के नाम पर बिजली विभाग आम जनता से अतिरिक्त वसूली कर रहा हैए जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन करने को मजबूर होंगे। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष उपभोक्ता मौजूद रहे। वहीं विद्युत निगम के अधिकारियों ने उपभोक्ताओं को उनकी शिकायतों पर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।