
धौलपुर जिले सरमथुरा उपखंड इलाके में गुरुवार को एक चीता को देख हडक़ंप मच गया। चीता के मध्यप्रदेश के कूनो राष्ट्रीय पार्क से पड़ोसी जिले करौली से होते हुए पहुंचने की आशंका जताई है। सूचना पर वन विभाग प्रशासन सतर्क हो गया और ग्रामीणों को सावधान रहने को कहा है। जिले में घुसे चीता के केजीपी-3 होना बताया जा रहा है। फिलहाल वन विभाग ने इलाके में निगरानी बढ़ा दी है।
रेंजर देवेन्द्र सिंह चौहान ने बताया कि गुरुवार को कूनो नेशनल पार्क से मण्डरायल रेंज होते हुए केजीपी-3 चीता सरमथुरा उपखंड के जंगल में घुसा है। चीता (केजीपी-3) की खोज के लिए भेडेकी और चंदेलीपुरा के जंगल में वन विभाग की ओर से सघन निगरानी और ट्रैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। जिले में घुसे चीता की लोकेशन सरमथुरा उपखंड के गांव भेडेकी व चन्देलीपुरा के नाले के पास बताई जा रही है। चीता की गर्दन पर कॉलर आइडी जीपीएस होने से वह ट्रेक हो रहा है।
करौली बॉर्डर पर गोवंश का किया शिकार
करौली-धौलपुर सीमावर्ती इलाके में भेडेकी, चन्देलीपुरा, मनाखुर व नबलपुरा के इर्दगिर्द चीता की दस्तक से ग्रामीणों में भय का माहौल है। चीता ने धौलपुर की सीमा के नजदीक करौली जिले में एक गोवंश का शिकार किया है। वन विभाग अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की है। इससे पहले चीता इलाके में दिखने पर ग्रामीणों ने उसके फोटो और वीडियो कैद कर वन विभाग अधिकारियों को भेजे, जिस पर प्रशासन सतर्क हो गया।
Updated on:
08 May 2026 11:11 am
Published on:
07 May 2026 06:46 pm
बड़ी खबरें
View Allधौलपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
