धौलपुर

दो भाइयों के परिवार भिड़े, एक पक्ष महिला समेत आधा दर्जन घायल

- तीन की हालत गंभीर - मनियां के गांव बागचोली की घटना

less than 1 minute read
दो भाइयों के परिवार भिड़े, एक पक्ष महिला समेत आधा दर्जन घायल

धौलपुर. जिले के मनियां थाना क्षेत्र के बागचोली गांव में दो सगे भाइयों के परिवारों के मध्य खेत की मेड को हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। दोनों तरफ से हुई लाठी भाटा जंग में एक पक्ष के दो महिला समेत आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों को परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। इसमें तीन की हालत गंभीर बनी हुई है।घायल रामवीर सिंह ने बताया कि उसके छोटे भाई विपति राम से खेत की मेड को लेकर पुराना विवाद बना हुआ है।

विवाद को लेकर पूर्व में ही दोनों भाइयों के परिवार आमने-सामने हो चुके हैं। बीती रात दोनों भाइयों के परिवारों के मध्य वापस विवाद हो गया। आरोप लगाते हुए छोटे भाई विपति राम के परिजनों ने आकर घर पर हमला कर दिया। देखते-देखते झगड़े ने बड़ा रूप ले लिया। दोनों पक्ष के लोग लाठी डंडे एवं सरिया लेकर आमने-सामने हो गए। मारपीट में रामवीर सिंह पक्ष की दो महिला समेत आधा दर्जन लोग घायल हो गए।

घायल द्रोपती पत्नी राधेशयाम, पवन पुत्र राधेशयाम, रामवीर पुत्र मिहिर लाल, रामवती पत्नी मिहिरलाल एवं मिहिरलाल पुत्र शांतिराम को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। उधर, घटना के बाद दूसरा पक्ष फरार है। अस्पताल में भर्ती घायलों में तीन की हालत नाजुक बताई जा रही है। रामवीर पक्ष ने मनियां थाने में नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। सीओ मनोज कुमार गुप्ता ने बताया कि बागचोली गांव में दो पक्षों में जमीनी विवाद को लेकर झगड़ा हुआ है। एक पक्ष के करीब आधा दर्जन लोग घायल बताए जा रहे हैं। दो भाइयों के मध्य पुराना विवाद चला आ रहा है। जिसे लेकर लाठी भाटा जंग हुई है। उन्होंने बताया घटना में मुकदमा दर्ज हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Published on:
17 Oct 2023 06:36 pm
Also Read
View All

अगली खबर