
बड़ी खबर : राजस्थान और मध्यप्रदेश बॉर्डर पर पुलिस और डकैतों के बीच मुठभेड़, डकैत सोनेराम को किया गिरफ्तार
धौलपुर।
राजस्थान और मध्यप्रदेश बॉर्डर से पुलिस और डकैतों के मुठभेड़ की बड़ी खबर है। मिली जानकारी के मुताबिक धौलपुर पुलिस को डकैत भारत व रामविलास के राजस्थान व मध्यप्रदेश बॉर्डर पर छिपे होने की सूचना मिली। इस दौरान राजस्थान पुलिस का दल डकैतों पर कार्रवाई के लिए रवाना हो गया। वहीं, डकैतों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। इस दौरान पुलिस ने जबावी फायरिंग करते हुए दो डकैतों को हिरासत में लिया।
ये हुआ पूरा मामला...
राजस्थान पुलिस को डकैत भारत व रामविलास के गैंग समेत मध्य प्रदेश के मुरैना के जंगलों में छुपे होने की सूचना मिली। इस पर राजस्थान पुलिस टीम को एमपी के लिए रवाना किया गया यहां डकैतों ने पुलिस दल पर फायरिंग कर दी। इस दौरान पुलिस ने भी जबावी फायरिंग करते हुए डकैतों के पीछे भागना शुरू किया। डकैत चंबल क्षेत्र में पहुंच गए जो कि राजस्थान की सीमा से सटा हुआ है इस पर जिला पुलिस अधीक्षक जिला पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह ने टीम को लेकर मध्य प्रदेश सीमा में प्रवेश किया।
वहीं, मध्यप्रदेश और राजस्थान बॉर्डर पर मुरैना जिले के देवगढ़ थाना क्षेत्र के राम सती माता मंदिर के पास बीहड़ क्षेत्र में पुलिस ने कोम्बिंग शुरु की। बताया जा रहा है कि डकैतों को राजस्थान पुलिस और मध्यप्रदेश के मुरैना पुलिस ने घेर लिया। पुलिस ने कुख्यात डकैत भारत के पिता डकैत सोनेराम को गिरफ्तार किया है, एक अन्य युवक को गिरफ्तार किया।
पुलिस को सूचना मिली कि यह युवक भारत गिरोह को कारतूस सप्लाई करने जा रहा था। सूत्र से मिली जानकारी के बाद कुछ पुलिसकर्मी वहां पहुंचे तो उनके ऊपर फायर कर दिया। इसकी सूचना पुलिस अधीक्षक अजय सिंह को मिली। एसपी अजय सिंह देवगढ़ थाना क्षेत्र पहुंचे, इस दौरान उन्होंने सोनेराम को गिरफ्तार किया। सोनेराम के बेटे डकैत भारत पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित है।
Published on:
20 Jun 2019 06:37 pm

बड़ी खबरें
View Allधौलपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
