4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अग्रोहा शक्ति पीठ में हुआ आद्य महालक्ष्मी मंदिर का शिलान्यास

धौलपुर. अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की ओर से अग्रोहा शक्ति पीठ अग्रोहा हिसार हरियाणा में कुलदेवी आद्य महालक्ष्मी एवं अष्ठ लक्ष्मीजी के विश्व के पहले विश्वस्तरीय ऐतिहासिक मन्दिर का भूमि पूजन एवं शिलान्यास शनिवार को हुआ। आरएसएस के राष्ट्रीय वरिष्ठ प्रचारक इंद्रेश कुमार के सानिध्य

less than 1 minute read
Google source verification
Foundation stone of Adi Mahalaxmi temple was laid at Agroha Shakti Peeth

अग्रोहा शक्ति पीठ में हुआ आद्य महालक्ष्मी मंदिर का शिलान्यास

अग्रोहा शक्ति पीठ में हुआ आद्य महालक्ष्मी मंदिर का शिलान्यास
-भूमि पूजन में शामिल हुए इंद्रेश कुमार
धौलपुर. अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की ओर से अग्रोहा शक्ति पीठ अग्रोहा हिसार हरियाणा में कुलदेवी आद्य महालक्ष्मी एवं अष्ठ लक्ष्मीजी के विश्व के पहले विश्वस्तरीय ऐतिहासिक मन्दिर का भूमि पूजन एवं शिलान्यास शनिवार को हुआ। आरएसएस के राष्ट्रीय वरिष्ठ प्रचारक इंद्रेश कुमार के सानिध्य में हुए शिलान्यास कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन गोपाल शरण गर्ग मौजूद रहे। अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय उप महामंत्री प्रेम चन्द मंगल ने बताया कि 100 करोड़ से अधिक की लागत से बनने वाला अग्रवाल समाज का प्रथम विश्व स्तरीय ऐतिहासिक कुल देवी आद्य महालक्ष्मी मंदिर होगा। भव्य मंदिर में चांदी से निर्मित माता आद्य महालक्ष्मीजी की एवं अष्ठ लक्ष्मीजी की मूर्ति की प्राणप्रतिष्ठा की जाएगी। मंदिर के भूमि पूजन एवं शिलान्यास समारोह में प्रेमचन्द्र गोयल राष्ट्रीय वरिष्ठ प्रचारक आरएसएस, उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचन्द अग्रवाल, उत्तर प्रदेश सरकार के केबिनेट मंत्री नन्द गोपाल नन्दी, उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री स्वतन्त्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल, झारखंड सरकार मेे केबिनेट मंत्री स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, उत्तराखंड से राज्य सभा सांसद नरेश बंसल मौजूद रहे। इस अवसर पर धौलपुर से गिरीश गर्ग प्रदेश अध्यक्ष पूर्वी राजस्थान अग्रवाल सम्मेलन, कमलेश गर्ग, प्रदेश महिला अध्यक्ष पूर्वी राजस्थान, मनोज जिंदल राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष, दीपक जाजोदिया राष्ट्रीय युवा महामंत्री, सन्मति हरकारा प्रदेश युवा अध्यक्ष, राजेश गर्ग प्रदेश युवा उपाध्यक्ष, विष्णु सिंघल प्रदेश संगठन मंत्री युवा, राजकुमार मित्तल मंत्री जिला अग्रवाल महा समिति धौलपुर, शिवांग अग्रवाल शामिल हुए।

Story Loader