30 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बेजुबान पशुओं की सेवा में जुटा है गौ सेवा संस्थान

बाड़ी. कस्बे में विगत 5 वर्षों से गौसेवा संस्था मूक पशुओं की सेवा में जुटा है। प्रमुख बात यह है कि संस्थान की ओर से ना तो किसी से आर्थिक सहयोग लिया जाता है और ना ही सरकारी सहायता की मोहताज है।अपने सेवाभावी कार्यों के कारण संस्थान आम लोगों में भी अपनी पहचान बना चुका है। संस्था अध्यक्ष शुभम भारद्वाज ने बताया

2 min read
Google source verification
Gau Sewa Sansthan is engaged in the service of the helpless animals

बेजुबान पशुओं की सेवा में जुटा है गौ सेवा संस्थान

बेजुबान पशुओं की सेवा में जुटा है गौ सेवा संस्थान

गायों के अलावा अन्य सभी जरूरतमंद पशुओं की करते हैं सेवा

बाड़ी. कस्बे में विगत 5 वर्षों से गौसेवा संस्था मूक पशुओं की सेवा में जुटा है। प्रमुख बात यह है कि संस्थान की ओर से ना तो किसी से आर्थिक सहयोग लिया जाता है और ना ही सरकारी सहायता की मोहताज है।अपने सेवाभावी कार्यों के कारण संस्थान आम लोगों में भी अपनी पहचान बना चुका है। संस्था अध्यक्ष शुभम भारद्वाज ने बताया कि 5 वर्षों से कस्बे में अनवरत रूप से संस्था काम कर रही है। जहां कहीं भी गाय अथवा अन्य जानवर किसी भी परिस्थिति में फंसे होते हैं तो लोगों की सूचना पर उनकी मदद की जाती है। संस्था में सहयोग कर रहे पशु चिकित्सक ने कई गंभीर घायल पशुओं को नई जिंदगी दी है। लॉकडाउन में भी जारी रही सेवा कोरोना काल में लगे लॉकडाउन में भी संस्था की ओर से पशुओं की सेवा जारी रही। समाज सेवी रामकुमार चौधरी ने सम्पूर्ण लॉकडाउन के दौरान सुबह-शाम ट्रैक्टर ट्रॉलियों से गायों के लिए भोजन की व्यवस्था की। वहीं इस कार्य के लिए जिला कलक्टर ने भी सराहना की थी। साथ ही टीम सहित रामकुमार चौधरी को जिला स्तर पर सम्मानित भी किया। इससे पहले नगरपालिका द्वारा भी उपखंड स्तर पर सम्मानित किया जा चुका है।इनका कहना है मैं पूरे कार्य का श्रेय अपनी पूरी टीम को देता हूं। टीम बहुत ही श्रेष्ठ कार्य कर रही है। - लकी प्रताप सिकरवार, जिला अध्यक्ष, गौ सेवा संघ।प्रशासन से आग्रह है कि पीडि़त गायों के लिए एक सुरक्षित स्थान की व्यवस्था की जाए।रामकुमार चौधरी, प्रमुख समाज सेवी, गौसेवक।हमारी टीम बहुत ही मेहनत और लगन से साथ कार्य करती आई है। टीम का प्रत्येक सदस्य महत्वपूर्ण है।शुभम भारद्वाज, अध्यक्ष, गौ सेवा संघ, बाड़ी।संघ टीम से पिछले पांच वर्षों से जुड़ा हूं। यह अनुभव मेरी जिंदगी का सबसे अच्छा अनुभव रहा है।विवेक शिवहरे, सदस्य, गौ सेवा संघ।मेरा संकल्प है कि अपने हिन्दू धर्म के अनुसार हमेशा गाय की सेवा व रक्षा करता रहूं। मोनू तिवारी, गौसेवा संघ।विगत पिछले कई वर्षों से हमारी टीम निस्वार्थ भाव से लावारिस गायों की सेवा कर रही है। नरेंद्र गोयलहम गौ सेवा संघ टीम के माध्यम से विगत 5 वर्ष से पीडि़त लावारिस पशुओं की सेवा कर रहे हैं। आशुतोष शर्मा, पशुधन सहायक, बाड़ी।गौ सेवा संघ टीम निस्वार्थ एवं निशुल्क विगत 5 वर्षों से गायों के लिए तत्पर रहती है। डॉक्टर संतसिंह मीणा, पशु चिकित्सक।

Story Loader