25 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

धौलपुर बार एसोसिएशन के गौरव बने अध्यक्ष, 58 वोट से मिली जीत

- शांतनु महासचिव तो विजय चुने गए उपाध्यक्ष - कोषाध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष व संयुक्त सचिव पद पर हो चुका है निर्विरोध निर्वाचन Dholpur Bar Association: धौलपुर. धौलपुर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर गौरव शर्मा को चुना गया है। गौरव ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी हरिशंकर मुद्गल को 58 वोट से हराया। बार एसोसिएशन के लिए शुक्रवार को मतदान हुआ।

2 min read
Google source verification
 Gaurav becomes president of Dholpur Bar Association, wins by 58 votes

धौलपुर बार एसोसिएशन के गौरव बने अध्यक्ष, 58 वोट से मिली जीत

धौलपुर बार एसोसिएशन के गौरव बने अध्यक्ष, 58 वोट से मिली जीत


- शांतनु महासचिव तो विजय चुने गए उपाध्यक्ष

- कोषाध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष व संयुक्त सचिव पद पर हो चुका है निर्विरोध निर्वाचन

Dholpur Bar Association: धौलपुर. धौलपुर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर गौरव शर्मा को चुना गया है। गौरव ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी हरिशंकर मुद्गल को 58 वोट से हराया। बार एसोसिएशन के लिए शुक्रवार को मतदान हुआ। अध्यक्ष पद के लिए गौरव को 198, मुद्गल को 140 तथा अनिल कुमार जैन को 103 मत प्राप्त हुए। अभिभाषक संघ के निर्वाचन अधिकारी महेंद्र सिंह गुर्जर, अतिरिक्त निर्वाचन अधिकारी अमित कमठान ने बताया कि कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष पद पर विजय सिंह शर्मा निर्वाचित हुए। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी महेश ठाकुर को 35 मतों से हराया। शर्मा को 232 व ठाकुर को 197 मत मिले। महासचिव पद पर शांतनु कुमार शर्मा विजयी रहे। शर्मा को 222 मत मिले। वहीं, उनके प्रतिद्वंद्वी सतीश शर्मा को 205 मत मिले। पुस्तकालय सचिव पद पर संतोष कुमार विजयी रहे। संतोष को 223 व उनके प्रतिद्वंद्वी चन्द्रशेखर को 208 मत मिले। ऑडिटर पद पर अजय गौड़ विजयी रहे। गौड़ को 278 मत मिले। उनकी प्रतिद्वंद्वी कुमारी नीरज को 158 मत मिले।

तीन पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित

इससे पूर्व 27 फरवरी को कोषाध्यक्ष पद पर रिजवान अहमद, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर विमल कुमार शर्मा तथा संयुक्त सचिव पद पर पंकज श्रीवास्तव को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।

सुबह से चहल-पहल

बार एसोसिएशन के चुनाव को लेकर कचहरी परिसर में सुबह से ही चहल-पहल रही। प्रत्याशी व उनके समर्थक अपने-अपने पक्ष में वोट देने की अपील करते दिखे। बता दें, बार एसोसिएशन धौलपुर में कुल 490 मतदाता हैं। विभिन्न पदों के लिए हुए मतदान में कुल 56 मत निरस्त भी हुए।

लागू हो प्रोटेक्शन एक्ट: गौरव

इस दौरान नवनिर्वाचित अध्यक्ष गौरव शर्मा ने कहा कि वकीलों के लिए जल्द से जल्द प्रोटेक्शन एक्ट लागू किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए वे संघर्ष से पीछे नहीं हटेंगे। बार और बेंच के मध्य सौहार्दपूर्ण संबंध बनाने पर भी जोर रहेगा।

यह चुनी गई कार्यकारिणी

अध्यक्ष- गौरव शर्मा

वरिष्ठ उपाध्यक्ष- विमल कुमार शर्माउपाध्यक्ष- विजय सिंह शर्मा

महासचिव- शांतनु कुमार शर्माकोषाध्यक्ष- रिजवान अहमद

संयुक्त सचिव- पंकज श्रीवास्तवपुस्तकालय सचिव- संतोष कुमार

ऑडिटर- अजय गौड़