4 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अफवाह ने कराए बाजार बंद, ताला लगाकर भाग छूटे दुकानदार, मचा हड़कम्प

जिले भर में शुक्रवार को आयकर विभाग की टीम के बाजारों में आने की अफवाह से जिला मुख्यालय सहित बाड़ी व बसेड़ी के बाजार बंद हो गए। जिला मुख्यालय पर शाम करीब साढ़े पांच बजे जैसे ही आयकर विभाग टीम के आने की अफवाह फैली, बाजारों मेंं दुकानें बंद होना शुरू हो गई।

2 min read
Google source verification

जिले भर में शुक्रवार को आयकर विभाग की टीम के बाजारों में आने की अफवाह से जिला मुख्यालय सहित बाड़ी व बसेड़ी के बाजार बंद हो गए। जिला मुख्यालय पर शाम करीब साढ़े पांच बजे जैसे ही आयकर विभाग टीम के आने की अफवाह फैली, बाजारों मेंं दुकानें बंद होना शुरू हो गई।

शहर में लाल बाजार, संतर रोड, धूलकोट, जगन चौराहा, पुरानी सब्जी मण्डी, हनुमान तिराहा, सर्राफा बाजार, कपड़ा मार्केट, अस्पताल रोड सहित अन्य बाजारों में धड़ाधड़ दुकानें बंद हो गई। कई दुकानदार खुद की दुकान छोड़कर दूसरे लोगों के पास जा बैठे। इस दौरान सामान खरीदने के आए उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा।

कपड़ों की दुकानों पर आधा शटर खोलकर सामान दिया रहा था। वहीं सर्राफा बाजार में तो सभी दुकानें बंद हो गई। दुकानदारों का कहना था कि टीम आने की अफवाह से पहले एक दुकान बंद हुई, इसके बाद घबराहट में अन्य दुकानें बंद होती गईं।

ताला लगाकर भाग छूटे दुकानदार

बसेड़ी में एक ओर जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 500 और 1000 के नोटों को बंद किए जाने की परेशानी से बाजार में पहले से ही मायूसी का दौर बना हुआ है, वहीं शुक्रवार को बाजार में
आयकर विभाग की टीम के पहुंचने की अफवाह से बाजार में कई दुकानदार अपनी दुकानों को ताला लगाकर भाग गए। वहीं सर्राफा बाजार पूरी तरह बंद हो गया।

कस्बे के बाजार में दोपहर बाद आयकर विभाग के अधिकारियों की टीम द्वारा कार्रवाई की सूचना पर बाजार में अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान सबसे पहले सर्राफा बाजार में स्वर्णकार दुकानें बंद करके चलने लगे। उन्हें देखते हुए बाजार के आस-पास सदर बाजार, मनिहारी, हवेली थोक, सदर बाजार तथा मुख्य चौराहा में अफवाह मच गई जिससे स्वर्णकारों के अलावा रेडीमेड, कपड़ा, व्यवसाई, तेल मिल सहित अपनी दुकानों को ताला लगा कर चंपत हो गए।

इससे ग्रामीण इलाके से आए लोगों को खरीदारी में परेशानी का सामना करना पड़ा। देर शाम बाद आयकर विभाग की टीम के आने की सूचना अफवाह साबित हुई।

पहले सर्राफा बाजार, फिर सभी मार्केट हुए बन्द, अफरा-तफरी

बाड़ी कस्बे में शुक्रवार को आयकर विभाग की टीम के आने की अफवाह से बाजार बन्द हो गए। पहले जहां सर्राफा मार्केट बन्द हुआ, वहीं बाद में एक-एक करके लगभग 80 फीसदी बाजार बन्द हो गए। जानकारी के अनुसार कस्बे में चर्चा थी कि सर्राफा व्यापारियों द्वारा 500-1000 के पुराने नोट लेकर ऊंचे दामों पर सोना बेचा जा रहा है।

इसकी सूचना पर कस्बे में आयकर विभाग की चार गाडिय़ों के आने की अफवाह उडऩे पर सर्राफा व्यापारियों में हड़कम्प मच गया। व्यापारी अपनी दुकानें बन्द कर चलते बने। कुछ देर बाद ही बिक्री कर विभाग के कस्बे में कार्रवाई की सूचना पर किराना व्यापारी भी अपनी दुकानें बन्द कर भाग खड़े हुए। कुछ ही देर में कस्बे में अन्य व्यापारी भी कार्रवाई के चलते अपने-अपने प्रतिष्ठान बन्द कर घरों में कैद हो गए। शाम तक लगभग अस्सी फीसदी मार्केट बन्द हो गया, जो रात्रि तक नहीं खुला।

ये भी पढ़ें

image

बड़ी खबरें

View All

कोरीया

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग