
रोडवेज की फीकी रही होली, सामान्य दिनों की तरह रही आय
धौलपुर. होली के त्योहार पर राजस्थान परिवहन पथ निगम (रोडवेज) ने राजस्व को लेकर काफी उम्मीदें बांध रखी थी। लेकिन विभाग के हाथ कुछ ज्यादा नहीं लगा। त्योहार पर चार दिन में 57 बसों के संचालन से विभाग के खजाने में लगभग 45 लाख रुपए ही जमा हो पाए जबकि निगम की ओर से धौलपुर डिपो का प्रतिदिन करीब 10 से 11 लाख रुपए के आय का लक्ष्य निर्धारित है। इस होली पर विभाग को कोई खास मुनाफा नहीं हुआ। रोडवेज की आय सामान्य दिनों की तरह ही रही।
होली पर परिवहन निगम ने यात्रियों की भीड़ देख बसों के अतिरिक्त फेरे बढ़ाए गए। धौलपुर डिपो ने भी अपने बेड़े में शामिल सभी 57 निगम बसों का फेरे बढ़ाते हुए उन्हें दौड़ाया। उम्मीद थी कि इस होली पर ज्यादा आमदनी होगी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। सवारी सामान्य दिनों की तरह की रही। जिसके चलते रोडवेज को निराशा हाथ लगी।
शुभ-अशुभ के फेर ने उलझाया
कम आय के पीछे विभाग की अपनी अगल थ्योरी है। वे इसे शुभ-अशुभ के फेर से जोड़ते हैं। कर्मचारियों का कहना है कि आठ मार्च को पड़वा, नौ को दूज और गुरुवार था। दोनों दिन लोग घरों से नहीं निकले। 10 मार्च को तीज पर बाहर जाने वाले यात्री ही सफर को निकले। उसके बाद चौथ होने के कारण कम लोगों ने यात्रा की।
रोडवेज का चार दिन का कलेक्शन
तिथि आय
7 मार्च 10.20 लाख
8 मार्च 10.70 लाख
9 मार्च 10.30 लाख
10 मार्च 10.50 लाख
(स्रोत: रोडवेज)
Published on:
16 Mar 2023 11:42 am
बड़ी खबरें
View Allधौलपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
