
प्रतीकात्मक फोटो, सोर्स - पत्रिका।
धौलपुर। राजस्थान के धौलपुर जिले में ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है। लव मैरिज से नाराज घरवालों ने युवती के साथ उसके 11 माह के बच्चे की भी निर्ममता से हत्या कर दी। परिजन ने युवती का गला रेत कर शव को रेलवे स्टेशन के पास बरामद किया। पुलिस ने मृतका के जीजा और पिता को हिरासत में लिया है। वहीं युवती के भाई की तलाश जारी है।
पुलिस के अनुसार मृतका ट्विंकल और उसके 11 माह के बच्चे का शव रेलवे लाइन पर मिला। पुलिस ने ट्विंकल ने करीब डेढ़ साल पहले किसी विपिन नामक युवक से शादी की थी। जिससे उसे एक बच्चा भी है। बताया जा रहा है कि इस शादी से परिजन नाखुश थे। युवती ट्विंकल अपने बच्चे के साथ मंगलवार रात धौलपुर आई थी।
पुलिस के अनुसार ट्विंकल और उसके बच्चे की हत्या भाई और जीजा ने मिलकर की। उन्होंने युवती का गला ब्लेड से रेत दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस ने मामले में आगरा निवासी मृतका के पिता श्रीकुमार और जीजा धौलपुर निवासी मिथुन को हिरासत में लिया है। पूछताछ में सामने आया कि वारदात युवती का भाई नितिन भी शामिल था। वह अभी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
उधर, पुलिस मृतका ट्विंकल के पति विपिन का पता लगा रही है। विपिन मध्यप्रदेश का निवासी होना बताया जा रहा है। साथ ही पुलिस जानकारी जुटा रही है कि ट्विंकल रात में स्टेशन इलाके में अकेली पहुंची थी या फिर जीजा और भाई उसे लेकर आए थे। वहीं मृतका की बड़ी बहन धौलपुर जिले के सदर थाना इलाके के गांव सुंदरपुर में ब्याही है।
Updated on:
18 Jun 2025 02:30 pm
Published on:
18 Jun 2025 02:30 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
