
इंदिरा प्रियदर्शिनी पुरस्कार योजना: स्कूटी पाकर खिलखिला उठे बालिकाओं के चेहरे,इंदिरा प्रियदर्शिनी पुरस्कार योजना: स्कूटी पाकर खिलखिला उठे बालिकाओं के चेहरे,इंदिरा प्रियदर्शिनी पुरस्कार योजना: स्कूटी पाकर खिलखिला उठे बालिकाओं के चेहरे
इंदिरा प्रियदर्शिनी पुरस्कार योजना: स्कूटी पाकर खिलखिला उठे बालिकाओं के चेहरे
जिलेभर की 36 चयनित बालिकाओं को जिला कलक्टर ने सौंपी स्कूटी की चाबी
Indira Priyadarshini Award Scheme news dholpur: धौलपुर. इन्दिरा प्रियदर्शिनी पुरस्कार के तहत जिलेभर की 36 चयनित बालिकाओं को स्कूटी का वितरण किया गया। जिला कलक्टर राकेश कुमार जायसवाल की अध्यक्षता एवं विधायक राजाखेड़ा रोहित बोहरा के मुख्य आतिथ्य में आयोजित कार्यक्रम में जिला कलक्टरने कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत जिले में सेल्फ डिफेंस, किशोर किशोरी स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम सहित कई अन्य नवाचार हुए। निश्चित रूप से इस प्रकार के आयोजनों से बालिका शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत की जाए तो कोई भी लक्ष्य आसानी से हासिल किया जा सकता है। उन्होंने सरकार के द्वारा चलाई जाने वाली जनकल्याणकारी योजनाओं पर विचार रखे और जिले की बेहतरी के लिए किए गए प्रयासों पर प्रकाश डाला। विधायक बोहरा ने कहा कि महात्मा गांधी विद्यालय कक्षा 5 तक संचालित होने चाहिए। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा कार्य करने काले शिक्षकों की सराहना की। ऑनलाइन शिक्षा पर विचार साझा करते हुए कहा कि कोरोनाकाल ने हमें बहुत कुछ सिखाया है। उन्होंने संसार की बेहतरीन पहचान बनाने वाली बेटियों का उदाहरण देते हुए बालिकाओं के उत्साह बढ़ाया। बक्फ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष अब्दुल सगीर खान ने कहा कि बेटियां समाज और जिले के लिए प्रेरणा हंै। मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद चेतन चौहान ने बाल विवाह की रोकथाम पर विचार व्यक्त करते हुए आमजन को जागरूक करने के बारे में कहा। सभापति खुशबू सिंह ने कहा कि बेटियां बेटों के कंधे से कंधा मिलाकर देश का नाम रोशन कर रही है। सीडीईओ मुकेश कुमार गर्ग ने कहा कि कार्यक्रम में जिलेभर की 36 बालिकाओं को स्कूटी प्रदान की गई है। जिसमें हेलमेट, बीमा व गाड़ी के कागजात सहित चाबी बालिकाओं को सौंपी गई है। डीईओ अरविंद शर्मा ने मंच संचालन किया एवं विभाग की योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी।इन बालिकाओं को मिली स्कूटीकुमकुम सिंघल, निशा, नीतेश कुमारी मीना, प्राची गुर्जर, रचना, श्रुति जैन, मनोरमा, आरती, नीतू कुमारी, कल्पना, पूजा गोस्वामी, रिंकी कुमारी, आशिया बानो, अंतिमा परमार, अनुष्का तिवारी, अभिलाषा कुमारी, परिवेंदर कौर, नाम्रा खान, लवकुश बाई मीना, प्रज्ञा शर्मा, खुशी जैन, शशिपाल, रेणु गुर्जर, सोनम, सोनम राधेलाल, प्रतिष्ठा राना, आकांक्षा शर्मा, मोना बानो, वीरमती, आरती कुमारी, संध्या सैनी, निशा, सोनम जायसवाल, खुशी गोयल, नंदिनी राजपूत एवं तनु कुमारी को इंदिरा प्रियदर्शिनी पुरस्कार योजना के अंतर्गत स्कूटी प्रदान की गई।
Published on:
05 May 2022 05:11 pm
बड़ी खबरें
View Allधौलपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
