
कोर्ट मुंशी की अधिवक्ता से अभद्रता पर वकीलों में रोष, एसपी से हटाने की मांग
कोर्ट मुंशी की अधिवक्ता से अभद्रता पर वकीलों में रोष, एसपी से हटाने की मांग
धौलपुर. सदर थाने के कोर्ट मुंशी की ओर से अधिवक्ता से अभद्रता करने तथा कोतवाली थाना पुलिस की ओर से किशोर न्याय बोर्ड के प्रिंसीपल मजिस्टे्रट के खिलाफ रपट डालने से अधिवक्ताओं में रोष छा गया। दोनों घटनाक्रम को लेकर शुक्रवार को अभिभाषक संघ की सभागार में बैठक हुई। इस दौरान दोनों घटनाओं पर अधिवक्ताओं ने रोष जताया। अभिभाषक संघ महासचिव सुबोध शर्मा ने बताया कि संघ अध्यक्ष देवेन्द्र कुलश्रेष्ठ की अध्यक्षता में अधिवक्ताओं की बैठक हुई। इस दौरान अधिवक्ता रामवकील गुर्जर के साथ सदर थाने के कोर्ट मुंशी हरीश चौधरी की ओर से अभ्रदता करने पर मुंशी को हटाने की मांग रखी गई। साथ ही कोतवाली पुलिस की ओर से किशोर न्याय बोर्ड के अध्यक्ष प्रिंसीपल मजिस्ट्रेट के खिलाफ थाने में डाली गई झूठी रपट पर सर्वसम्मति से निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। साथ ही जिला न्यायाधीश धौलपुर से रपट को निरस्त कराए जाने व पुलिस कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। इस दौरान संघ के पुस्तकालय सचिव वीरेन्द्र त्यागी, सह सचिव अरविंद सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक अग्रवाल, कोषाध्यक्ष अमित मुद्गल, ऑडीटर मनोज त्यागी के अलावा अधिवक्ता देवेन्द्र सिंह, विश्वनाथ बुधराजा, रघुनाथ प्रसाद शर्मा, अनंतराम त्यागी, महेन्द्र सिंह गुर्जर, ओमवीर सिंह गुर्जर, हरिशंककर मुद्गल, कीर्ति राजावत, सुनीता वर्मा, रंजीत दिवाकर, हरिओम शर्मा, मुकेश सिकरवार, धर्मेन्द्र गुर्जर, रामवकील, मदनमोहन शर्मा, सुरेन्द्र मोहन शर्मा, मुकेश भट्ट, गोविंद शर्मा, महावीर प्रसाद, अमन भार्गव, अमित कमठान, चन्द्रशेखर, कुशमाकर आदि मौजूद रहे।
कोर्ट मुंशी की अधिवक्ता से अभद्रता पर वकीलों में रोष, एसपी से हटाने की मांग
Published on:
13 May 2022 07:57 pm
बड़ी खबरें
View Allधौलपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
