25 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एलपीजी का सकंट: अब होटल व ढाबे वालों को लेना होगा पीएनजी कनेक्शन

एलपीजी का सकंट: अब होटल व ढाबे वालों को लेना होगा पीएनजी कनेक्शन LPG crisis: Now hotel and dhaba owners will have to take PNG connection

- व्यावसायिक उपभोक्ताओं को एलपीजी से शिफ्ट होने के निर्देश

धौलपुर. जिले में एलपीजी गैस की सुचारु आपूर्ति बनाए रखने और संभावित अव्यवस्थाओं को रोकने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। जिला रसद अधिकारी मणि खींची ने सभी होटल, रेस्टोरेंट, ढाबों, औद्योगिक एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को निर्देश दिए हैं कि वे आगामी दो दिनों में अपने गैस कनेक्शन को पीएनजी में परिवर्तित करवा लें। उन्होंने बताया कि पीएनजी गैस प्रचुर मात्रा में उपलब्ध है और यह एलपीजी की तुलना में सस्ती भी है, जिससे व्यावसायिक उपभोक्ताओं को आर्थिक लाभ मिलेगा। पीएनजी के लिए जिले में टॉरेंट कंपनी का कार्य कर रही है। हालांकि, अभी शहर में ही यह सर्विस दे पा रहे हैं। फिलहाल में शहर बाहर की कॉलोनियों में पीएनजी गैस के करीब 1100 से अधिक कनेक्शन हैं। अब यह कुछ नए इलाके में लाइन बिछा रहे हैं। साथ ही पेट्रोप पंप संचालकों को पीएनजी गैस सप्लाई कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि प्रवर्तन जांच दल ने जिले की 4 गैस एजेंसियों का निरीक्षण किया गया। जिले में करीब 2500 गैस सिलेंडरों का वितरण किया गया तथा एजेंसियों के पास पर्याप्त स्टॉक भी उपलब्ध है।

ढाबे, रेस्टोंरेंट पर जल रहे लाल सिलेंडर

हालांकि, रसद विभाग की कार्रवाई के बाद भी शहर में होटल, रेस्टोरेंट, मिष्ठान भंडार, ढाबे और अन्य स्थानों पर घरेलू एलपीजी का खूब उपयोग हो रहा है। टीम ने मुख्यालय पर जांच की है लेकिन उन्हें खास स्टॉक बरामद नहीं हो पाया है। जबकि घरेलू गैस का शहर में दुरुपयोग भी हो रहा है। जिन उपभोक्ताओं को व्यवसायिक सिलेंडर रखने चाहिए, वह घरेलू का उपयोग कर रहे हैं।


अपना घर महिला मंडल ने बांटे मिट्टी के बर्तन

बाड़ी.अपना घर सेवा समिति महिला इकाई ने आर्य समाज मंदिर पर मिट्टी के बर्तन बांटे गए। कार्यक्रम में महिला मंडल ने गरीब व असहाय लोगों को मिट्टी के बर्तन दिए गए। कार्यक्रम की संरक्षक कमलेश गर्ग ने बताया की वैसे तो हमें मिट्टी के बर्तनों में पानी पीना चाहिए, जिससे शरीर की अनेक बीमारियां दूर होती हैं। समय के साथ अब मिट्टी के बर्तन भी बहुत महंगे हो चुके हैं, जिससे कई लोग मिट्टी के बर्तन खरीद नहीं पाते। उनके लिए महिला मंडल ने नि:शुल्क मिट्टी का बर्तन बांटे गए । इस मौके पर महिला मंडल की अध्यक्ष ऊषा मित्तल, सचिव नीलम मंगल, विमला मित्तल, निर्मला, सुनीता, आशा, रीना गोयल, रानी गर्ग, सविता, शिल्पी, गिरिजा, लता, रूबी, कमला देवी, विमला, मीडिया प्रभारी रोशनी शिवहरे, कविता सहित अन्य महिला सदस्य मौजूद रहीं।