धौलपुर

बनारसी लहरिया पोशाक धारण करेंगी मां, कल से नवरात्र प्रारंभ

- शारदीय नवरात्र को लेकर बाजार में बिक्री को उपलब्ध हैं आकर्षक पोशाक - मुकुट और माला भी लुभाएगे श्रद्धालुओं को, मंदिरों में होने लगीं तैयारी

2 min read
बनारसी लहरिया पोशाक धारण करेंगी मां, कल से नवरात्र प्रारंभ

बनारसी लहरिया पोशाक धारण करेंगी मां, कल से नवरात्र प्रारंभ

धौलपुर. इस बार शारदीय नवरात्र का शुभारंभ रविवार से होगा। मंदिर और घरों में माता रानी के स्वरूपों का पूजन-वंदन होगा। इसके साथ ही घट भी स्थापित किए जाएंगे। इस बार माता रानी के लिए बनारस व जयपुर से लाई गई लहरिया पोशाक आकर्षक होगा।

नवरात्र के लिए इस बार माता रानी आगरा के पटुका भी दुकानों पर बिक्री को उपलब्ध है। शुक्रवार से नवरात्र के लिए महिलाएं दुकानों से मातारानी के लिए बनारसी लहंगा खरीद रही थी। सुहाग के सामान का पैक भी बाजार में बिक्री को सजाया गया है। लहंगा और टुका वाली इन पोशाकों को नई डिजाइन में तैयार किया गया है। जो दुकानों पर पांच सौ रुपए तक बाजार में मिल रहे है। मुकुट और मालाएं भी नए नग में आई है।शारदीय नवरात्र के लिए तैयारियां होने लगी है। मूर्तिकार पीओपी और जूट से मां दुर्गा की अष्टभुजी प्रतिमाएं तैयार कर रहे है। इसके साथ ही उसमें रंग भी भर रहे है। बाजार में भी मातारानी के शृंगार से जुड़े सामान की बिक्री को दुकानें सज गई हैं। सुहाग का सामान पैकिंग में इस बार सजाया गया है। बनारस, जयपुर से से माता रानी के लिए लहंगा और पटुका भक्तों को खूब पसंद आ रहा है। सादा और मोती के अलावा नगो की माला भी माता रानी के शृंगार को है। यह 50 रुपए से 110 रुपए तक में मिल रही है। सादा और चमकीले, जड़ाऊ मुकुट भी दुकानों पर सजाएं गए है। जिनकी कीमत 40 से सौ रुपए तक है।

बनारसी लहंगा से बनी मां की पोशाक

माता रानी के शृंगार के लिए इस बार बाजार में लाई गई बनारसी लहंगा पोशाक मन को लुभाने वाली है। लाल बाजार में लाई यह पोशाक बिजली की रोशनी में झिल मिलाएगी। सात इंच की यह पोशाक दो सौ रुपये बिक्री में है। जबकि बड़ी पोशाक छह सौ रुपए में है। महीन कारीगरी से बुनी पोशाक कई रंगों में है। पटुका और चुनरी भी सौ से छह सौ रुपये में है। शहर के हनुमान तिराहे के पास दुकान संचालक हितेन्द्र शर्मा ने बताया कि वह इस बार नई पोशाक लाए है। जो भक्तों को पसंद आ रही है। माता रानी के शृंगार का सामान खरीदने को इस बार ग्राहकों में उत्साह भी है।

Published on:
14 Oct 2023 06:58 pm
Also Read
View All

अगली खबर