1 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नगर परिषद का अस्थाई डंपिंग यार्ड बना स्थानीय लोगों के लिए मुसीबत

धौलपुर. शहर के हाइवे किनारे सागर पाड़ा के पास नगर परिषद ने अस्थाई डंपिंग यार्ड बना रखा है। जिसमें शहर का कचरा कर्मचारी डालने जाते है। वहां किसी कर्मचारी की ओर से कचरे में आग लगा दी जाती है।
2 min read
Google source verification
Municipal council's temporary dumping yard becomes a problem for local people

नगर परिषद का अस्थाई डंपिंग यार्ड बना स्थानीय लोगों के लिए मुसीबत

धौलपुर. शहर के हाइवे किनारे सागर पाड़ा के पास नगर परिषद ने अस्थाई डंपिंग यार्ड बना रखा है। जिसमें शहर का कचरा कर्मचारी डालने जाते है। वहां किसी कर्मचारी की ओर से कचरे में आग लगा दी जाती है। जिससे कचरा दिनभर सुलगता रहता है। जिससे आसपास के लोगों को संक्रमण बीमारी फैलने का डर बना हुआ है। सांस के मरीजों को काफी दिक्कत हो रही है। जिसके विरोध में सागर पाड़ा के आसपास के लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया।

हाइवे किनारे स्थित सागरपाड़ा के लोगों ने नगर परिषद की ओर से अस्थाई डंपिंग यार्ड में सडक़ के किनारे की कचड़ा एकत्रित किया जा रहा है। जिसमें किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा कचरे में आग लगा दी जाती है। जिससे कचरा आग में सुलगता रहता है। आसपास के लोगों को प्रदूषित धुआं से परेशानी हो रही है। नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों से कहने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ जिसके बाद नागरिकों ने विरोध प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन के बाद वहां वन विभाग की टीम पहुंची और स्थानीय लोगों से जानकारी ली। स्थानीय नागरिकों ने बताया कि नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों की ओर से शहर का कचरा प्रतिदिन यहां डाला जा रहा है। नगर परिषद की ओर से कचरा नष्ट करने की कोई व्यवस्था नहीं है। जिसके कारण वह आग लगाकर इसको नष्ट कर रहे है। वहीं मृत गोवंश को भी कर्मचारी यहीं फेंक कर चले जाते है। जिससे दुगंर्ध उठ रही है।

कैसे हो पर्यावरण सुरक्षित-

जिले के प्रशासनिक अधिकारी पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए सभी अधिकारियों को निर्देश देते रहते है। लेकिन नगर परिषद की ओर से इसमें लापरवाही बरती जा रही है। डंपिंग यार्ड में प्रतिदिन किसी कर्मचारी की ओर आग लगा दी जाती है। जिससे प्रदूषण उठता रहता है। हाइवे से गुजरने वाले वाहन चालकों को भी काफी समस्या होती है। लेकिन उसके बाद भी कोई अधिकारी अंजान बने हुए है। स्थानीय लोगों ने जिला कलक्टर से कार्रवाई की मांग की।