
राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार: नौ विषयों में परखेंगे बेहतरी, मिलेगा पांच करोड़ का इनाम
राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार: नौ विषयों में परखेंगे बेहतरी, मिलेगा पांच करोड़ का इनाम
- चयन प्रक्रिया में किया थोड़ा बदलाव
- हर ग्राम पंचायत को अनिवार्य रूप से करना होगा आवेदन
#National Panchayat Award news: धौलपुर. केन्द्र सरकार अब 9 विषयों में पंचायतों की बेहतरी परखेगी। हर क्षेत्र में अव्वल आने वाली पंचायत को 5 करोड़ रुपए दिए जाएंगे। पंचायती राज मंत्रालय ने प्रतिवर्ष दिए जाने वाले राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार की चयन प्रक्रिया में इस बार थोड़ा बदलाव किया है। इसके तहत वर्ष 2023 में दिए जाने वाले राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार को लेकर नौ विषयों की प्रश्नावली तैयार की गई है।
इसे पंचायत अवार्ड पोर्टल के माध्यम से 20 अक्टूबर तक भरा जाएगा। देशभर में प्रथम 3 ग्राम पंचायत, 3 पंचायत समिति एवं 3 जिला परिषद को दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सतत विकास पुरस्कार दिया जाएगा। सभी विषयों के औसत अंकों के आधार पर देशभर में प्रथम आने वाली 3 ग्राम पंचायत, 3 पंचायत समिति एवं 3 जिला परिषद को नानाजी देशमुख सर्वोत्तम पंचायत सतत विकास पुरस्कार व अन्य पुरस्कार दिए जाएंगे। सभी ग्राम पंचायतों को इस पुरस्कार में आवेदन करना अनिवार्य है।
इसी आधार पर गेप सर्वे से ग्राम पंचायत, ब्लॉक पंचायत एवं जिला पंचायत विकास योजना तैयार होगी।डेटा तैयार करना शुरूहर ग्राम पंचायत स्तर तक का डेटा तैयार कर अपलोड करने की शुरुआत कर दी गई है। जिला पंचायत प्रदर्शन मूल्यांकन समिति एवं ब्लॉक पंचायत प्रदर्शन मूल्यांकन समिति के सदस्य प्रत्येक थीम पर ग्राम पंचायत स्तर से डेटा संग्रहित कर पंचायत पुरस्कार पोर्टल पर अपलोड करने में जुटे हैं।
यह हैं नौ बिंदु1. गरीबी मुक्त उन्नत आजीविका, कुशल और आत्मनिर्भर ग्राम2. स्वस्थ ग्राम3. बाल हितैषी ग्राम 4. जल पर्याप्त ग्राम 5. बुनियादी ढांचों से परिपूर्ण ग्राम 6. स्वच्छ व हरित ग्राम 7. सामाजिक रूप से सुरक्षित ग्राम 8. सुशासित ग्राम 9. महिला हितैषी पंचायतये हैं पुरस्कारग्राम ऊर्जा स्वराज विशेष पंचायत पुरस्कार एवं कार्बन न्यूट्रल विशेष पंचायत पुरस्कार: राज्य द्वारा निर्धारित समय सीमा में पंचायती राज मंत्रालय को प्रस्तुत किए जाएंगे। मंत्रालय सर्वोच्च 3 ग्राम पंचायतों का नाम पुरस्कार के लिए भेजेंगे।पंचायत क्षमता निर्माण सर्वोत्तम संस्थान पुरस्कार: यह पुरस्कार देश के तीन संस्थानों को दिया जाएगा।
जिन्होंने सतत् विकास लक्ष्य प्राप्त करने में ग्राम पंचायतों को संस्थागत सहायता प्रदान की है। संस्था को उनके प्रयासों के लिए प्रमाण पत्र, पट्टिका के माध्यम से मान्यता दी जा सकती है।ये रहेगी पुरस्कार राशिप्रत्येक थीम के लिएप्रथम: 50 लाख रुपएद्वितीय: 40 लाख रुपएतृतीय: 30 लाख रुपएसर्वोत्तम ग्राम पंचायत राष्ट्रीय स्तर पर तीन(सभी थीमों में से सर्वोत्तम के लिए)प्रथम: 150 लाख रुपएद्वितीय: 125 लाख रुपएतृतीय: 100 लाख रुपएब्लॉक स्तरप्रथम: 50 लाख रुपएद्वितीय: 40 लाख रुपएतृतीय: 30 लाख रुपएसर्वोत्तम पंचायत समितिप्रथम: 100 लाख रुपएद्वितीय: 75 लाख रुपएतृतीय: 50 लाख रुपएजिला पंचायतप्रथम: 150 लाख रुपएद्वितीय: 125 लाख रुपएतृतीय: 100 लाख रुपएसर्वोत्तम जिला पंचायत प्रथम: 500 लाख रुपएद्वितीय: 300 लाख रुपएतृतीय: 200 लाख रुपए
इनका कहना है
राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कारों की घोषणा हुई है। धौलपुर जिला भी इसके लिए तैयार है। पूरी कोशिश की जा रही है कि सूची में धौलपुर का नाम भी आए। - चेतन चौहान, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद, धौलपुर
Published on:
14 Oct 2022 07:09 pm
बड़ी खबरें
View Allधौलपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
