12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जन्माष्टमी पर मधुबनी और राजस्थानी पोशाक पर दिखेंगे कान्हा, आगरा के कारीगर सजाएंगे मंदिर परिसर

मचकुंड स्थित लाडली जगमोहन मंदिर पर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर विशेष कार्यक्रमों का आयोजन होगा। मंदिर पर कार्यक्रम की शुरुआत 13 अगस्त से हो जाएगी। इस दफा कान्हाजी राजस्थानी के साथ मधुबनी पोशाक में दिखेंगे। जो कन्हैया के भक्तों का खासा आकर्षित करेगी।

2 min read
Google source verification
जन्माष्टमी पर मधुबनी और राजस्थानी पोशाक पर दिखेंगे कान्हा, आगरा के कारीगर सजाएंगे मंदिर परिसर On Janmashtami, Kanha will be seen in Madhubani and Rajasthani costumes, artisans from Agra will decorate the temple premises

- वृंदावन के कारीगरों ने तीन माह में तैयार की मनमोहक पोशाक

-श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर लाडली जगमोहन मंदिर में होगा भव्य आयोजन

धौलपुर. मचकुंड स्थित लाडली जगमोहन मंदिर पर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर विशेष कार्यक्रमों का आयोजन होगा। मंदिर पर कार्यक्रम की शुरुआत 13 अगस्त से हो जाएगी। इस दफा कान्हाजी राजस्थानी के साथ मधुबनी पोशाक में दिखेंगे। जो कन्हैया के भक्तों का खासा आकर्षित करेगी। पोशाक को करीब तीन माह में वृंदावन के कारीगरों ने तैयार किया है। साथ ही मंदिर परिसर और मचकुण्ड रास्ते का भव्य रोशनी से सजाया जाएगा।

महंत कृष्णदास ने बताया कि लाडली जगमोहन जी की पोशाक वृंदावन में तैयार हुई है। पोशाक तैयार होने में करीब तीन माह लग गए। इसके लिए एडवांस में बुकिंग की थी और पोशाक के जो रंग का चयन हुआ है, उसमें कन्हैया को देख भक्त झूम उठेगे। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में आमजन सभी को आमांत्रित किया है। साथ ही मुख्यमंत्री को भी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पत्र भेजा है।

पोशाक यूं है खास

पोशाक तैयार होने में कारीगरों की खासी मेहनत है। इसमें कढ़ाई बेहद महीन होती है, जिसमें समय लगता है। साथ ही मधुबनी स्टाइल श्रद्धालुओं का खासा ध्यान खिचेगी। महंत ने बताया कि पोशाक में कुंडल, मुकुट, साइड के पर्दे, ओढनी, राधा की चुनरी इत्यादि हैं। उन्होंने बताया कि रंगों का विशेष ध्यान रखा है। साथ में राजस्थानी स्टाइल भी है।

ये होंगे कार्यक्रम

मचकुण्ड स्थित लाडली जगमोहन मंदिर पर 16 अगस्त को श्रद्धालु सुबह 8 बजे से रात्रि 1 बजे तक यहां लगे फूल बंगला और छप्पन भोजन के दर्शन कर सकेंगे। इसके बाद शाम6 से रात्रि 11.30 बजे तक भजन संध्या कार्यक्रम आयोजित होगा। वहीं, रात्रि 12 बजे श्रीकृष्ण जन्म महाआरती का आयोजन होगा। इससे पहले रात्र 9.30 से 11.30 तक श्रीकृघ्ण जन्म अभिषेक कार्यक्रम होगा। मंदिर महंत कृष्णदास ने बताया कि कार्यक्रमों की शृंखला 13 अगस्त रात्रि से शुरू हो जाएगी। उस दिन श्री लाडली जगमोहन सरकार एवं सहस्त्र आर्चन और 14 व 15 अगसत को विशेष शृंगार होगा।