
शहर में पैदल गश्त कर दुकानदारों से की समझाइश, बिना मास्क वालों को नहीं बेचें सामान
शहर में पैदल गश्त कर दुकानदारों से की समझाइश, बिना मास्क वालों को नहीं बेचें सामान
धौलपुर. बाजार में लोगों की बेहिसाब भीड़ देख करपुलिस उपाधीक्षक देवीसहाय मीणा तथा निहालगंज थाना प्रभारी शहर के दौरे पर पैदल ही निकल पड़े। इस दौरान संतर रोड, सब्जी मण्डी, लाल बाजार, जगन चौराहे पर गश्त की। इस दौरान जिन दुकानों पर भीड़ दिखाई दी। वहां पर दुकानदारों को बिना मास्क लगाए आए उपभोक्ताओं को सामान नहीं देने के लिए पाबंद किया। साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग की पालना करने के निर्देश दिए। इस दौरान बिना वजह घूम रहे बाइक सवारों तथा लोगों को भी घरों पर भगाया। वहीं कई लोगों को गिरफ्तार किया। निहालगंज थाना प्रभारी रोहित चावला ने बताया कि शहर में बिना मास्क घूमने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। लोग आवश्यक कार्य से ही घर से निकलने पर भी मास्क लगाएं, नहीं तो गिरफ्तारी की जाएगी। इसमें जुर्माने के साथ सजा का भी प्रावधान किया गया है। पुलिस ने विभिन्न मार्गों तथा बाजारों में बिना मास्क घूमते लोगों को गिरफ्तार किया है।
Published on:
23 Apr 2020 05:35 pm

बड़ी खबरें
View Allधौलपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
