
सब्जी मंडी में पालक, मैथी के साथ बाजार में मटर ने दी खुशबू
धौलपुर. सर्दी की शुरूआत के साथ ही हरी सब्जियों की बहार आ गई है। नई सब्जियों पर महंगाई का असर दिख रहा है। जिससे लोग मोल भाव अधिक कर रहे हैं। सर्दी का मौसम हरी सब्जियों के लिए जाना जाता है। सर्दी में हरी सब्जियां जैसे पालक, मैथी आदि की अच्छी आवक होती है। सब्जियां बाजार में आना शुरू हो गई हैए लेकिन अभी महंगी है। हालांकि सर्दी तेज होने के साथ ही धीरे-धीरे इनके दामों में कमी आएगी।
इस बार सर्दी शुरू होते ही सब्जियों में सर्वाधिक महंगा मटर बिक रहा है। सब्जी विक्रेता देवी सिंह ने बताया कि मटर की अभी शुरूआत हुई है। ऐसे में इसके दाम मटर 180 रूपए किलो तक चल रहे है। हालांकि धीरे-धीरे दामों में कमी आएगी। अदरक के दाम 140 रूपए किलो तक चल रहे है। ऐसे में सर्दी में अदरक की चाय के शौकीनों को भी जेब अधिक ढीली करनी पड़ रही है।
प्याज दिखा रहा अपना रंग-गत दिनों से प्याज के दामों में आई प्रत्याशित बढ़ोतरी से आम आदमी की थाली से दूर होता जा रहा है। वर्तमान में अच्छी क्वालिटी के प्याज के भाव 50 रूपए प्रति किलो तक पहुंच गए है। आगामी सप्ताह में प्याज की कीमतें ओर बढऩे की संभावना जताई जा रही है। वही क्वालिटी में थोड़ा हल्का प्याज 30 रूपए तक बिक रहा है। व्यापारियों के पास प्याज का स्टॉक धीरे-धीरे कम होने लगा है।
बाजार में सब्जी मंडी में भाव-
सब्जी दाममैथी 15
गोभी 15मूली 20
प्याज 50टमाटर 50
बैगन 20भिंडी 35
मटर 180पत्ता गोभी 20
(नोट- भाव प्रति किलो में)
महिलाओं की बात-
बाजार में सभी हरी सब्जियों की आवक होने लगी है। लेकिन फिलहाल इनकी कीमत काफी ज्यादा है। इसलिए अभी हरी सब्जियों की खरीदारी कम कर रहे है।- उमा तोमर, गृहिणी
बाजार में सभी हरी सब्जी आ गई है। लेकिन अभी इनकी कीमत ज्यादा है। लेकिन हरी सब्जी से खाने में स्वाद आ जाता है। इसलिए जरूरी है।
- सुधा अग्रवाल, गृहिणी
Published on:
11 Nov 2023 06:00 pm

बड़ी खबरें
View Allधौलपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
