
बाबू गप्पी की कॉमेडी पर लोटपोट हुए लोग, देर रात तक चला कार्यक्रम
धौलपुर. शहीद छत्तर सिंह पंचम सिंह सेवा समिति तसीमों व ग्राम पंचायत तसीमों के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को भोला गुर्जर उर्फ बाबू गप्पी की कॉमेडी कार्यक्रम आयोजित हुआ। कॉमेडियन को सुनने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। पुलिस भीड़ को संभालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। वहीं दूसरी मेला में झूलों को लेकर लोगों में खासा आकर्षण दिखा। झूलने के लिए लोग कतार में खड़े दिखे। मेला में महिलाओं और बच्चों ने घरेलू सामान और खिलौनों की खूब खरीदारी की। इससे पहले कार्यक्रम की शुरुआत सांसद डॉ. मनोज राजौरिया के आतिथ्य में हुई। विशिष्ट अतिथि नगर परिषद के पूर्व सभापति रितेश शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष श्रवण कुमार वर्मा, राजा भैया व प्रशांत सिंह परमार आदि रहे।
कबड्डी में सैंपऊ ने तसीमों को हराया
मेले में हुई महिला कबड्डी प्रतियोगिता में सैंपऊ महिला टीम ने तसीमों महिला टीम को हराकर जीत हासिल की। धर्मवीर सिंह सिसौदिया पीटीआई, नरेंद्र शर्मा पीटीआई, दीपचंद मित्तल पीटीआई, हरगोविंद शर्मा पीटीआई, सोनू परमार अध्यापक ने कबड्डी प्रतियोगिता कराकर सैंपऊ महिला टीम को शील्ड व नकद राशि देकर सम्मानित किया।
मरहौली में क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ
गांव मरहौली में रविवार से मरहौली क्रिकेट क्लब की ओर से जिला स्तरीय बजरंग क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन कालीमाई फील्ड मरहौली में हुआ। टूर्नामेंट का उद्घाटन मुख्य अतिथि अशोक शर्मा मरहौली एवं विशिष्ट अतिथि बालमुनि वनखंडी आश्रम मरहौली ने फीता काट कर किया। टूर्नामेंट के आयोजकों ने बताया कि इस टूर्नामेंट का शुभारंभ मैच सुबह गांव मरहौली और गांव उमरारा की टीमों के बीच हुआ। शाम को पचगांव एवं धौलपुर पोस्ट ऑफिस की टीमों के बीच हुआ। दोनों ही मैच रोमांचक हुए। इस अवसर पर मुख्य अतिथि शर्मा ने सभी टीमों का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि क्रिकेट को प्रेम और भाईचारे के साथ खेल की भावना से खेलना चाहिए। जिससे आपसी प्रेमभाव बढ़े।
Published on:
13 Apr 2023 09:03 pm
बड़ी खबरें
View Allधौलपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
