4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खरीदारी के लिए बाजार में उमड़े लोग, व्यापारियों के खिले चेहरे

- शहर में रात 10 बजे तक खरीदारी करते दिखे लोग- कई स्थानों पर रही जाम की स्थिति, पुलिस की हुई मशक्कत#Diwali festival 2022 news: धौलपुर. शहर में दूसरे दिन भी लोगों ने धनतेरस पर्व को लेकर बाजार में उत्साह के साथ खरीदारी की। शहर के बाजार रात दस बजे तक गुलजार रहे। बाजार में भीड़-भाड़ रही जिसके चलते जाम की स्थिति रही। इस बार दो दिन धनतेरस मनाए जाने से व्यापारियों को पिछले कई सालों के मुकाबले बेहतर कारोबार की उम्मीद है।

2 min read
Google source verification
 People gathered in the market for shopping, the faces of the traders blossomed

खरीदारी के लिए बाजार में उमड़े लोग, व्यापारियों के खिले चेहरे

खरीदारी के लिए बाजार में उमड़े लोग, व्यापारियों के खिले चेहरे

- शहर में रात 10 बजे तक खरीदारी करते दिखे लोग
- कई स्थानों पर रही जाम की स्थिति, पुलिस की हुई मशक्कत
#Diwali festival 2022 news: धौलपुर. शहर में दूसरे दिन भी लोगों ने धनतेरस पर्व को लेकर बाजार में उत्साह के साथ खरीदारी की। शहर के बाजार रात दस बजे तक गुलजार रहे। बाजार में भीड़-भाड़ रही जिसके चलते जाम की स्थिति रही। इस बार दो दिन धनतेरस मनाए जाने से व्यापारियों को पिछले कई सालों के मुकाबले बेहतर कारोबार की उम्मीद है।
इससे पहले धनतेरस को लेकर कई दिन पहले ही बाजार सज गए थे। शनिवार से शुरू हुआ खरीदारी का सिलसिला रविवार तक जारी रहा। वहीं, शाम होते ही बाजार रंग.बिरंगी रोशनी से नहा उठा। आभूषण और बर्तन की दुकानों पर लोगों की अच्छी खासी भीड़ दिखी। हर कोई धनतेरस के मौके पर कुछ न कुछ खरीद कर लेकर जा रहा था। बाजार में खील बतासे की दुकानें भी सज गई थीं। धनतेरस पर सबसे अधिक बिक्री इलेक्ट्रॉनिक आइटम जैसे वाशिंग मशीन, एलईडी, मोबाइल आदि की हुई। इसके साथ ही आभूषणों और खासकर चांदी के सिक्कों की भी खूब बिक्री हुई। धनतेरस पर सबसे अधिक महत्व बर्तन खरीदने का होता है। लिहाजा बर्तनों की दुकानों पर सबसे अधिक भीड़ रही। बर्तन की दुकानें रात 10 बजे तक खुली रही। बर्तन बाजार के अलावा कई स्थानों पर बर्तनों की अस्थायी दुकानें लगी हुई थीं। वहीं लोगों ने दिवाली को देखते हुए रेडीमेड कपड़ों की भी खूब खरीदारी की। इसके साथ ही सजावट के सामानए झालर, रंगोली, मूर्तियां, कंडील आदि की भी खूब बिक्री हुई। धनतेरस पर उमड़ी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को भी काफी पसीना बहाना पड़ा। शहर के लाल बाजार, हनुमान तिराहा, सब्जी मण्डी, संतर रोड, जगदीश तिराहा, बस स्टैण्ड, पैलेस रोड, जगह चौराहा, हरदेव नगर, पुराना शहर, बजरिया आदि में में खरीदारों की भीड़ को देखते हुए यहां पर पुलिस बल तैनात किया गया था। जिससे जाम की स्थिति नहीं बने।
दुकानों पर खूब हुई मूर्तियों की खरीदारी
दुकानों पर मूर्तियों की खरीदारी भी हुई। लक्ष्मी, गणेश की नई मूर्ति के साथ लोग पूजा अर्चना करते हैं। शहर में पैलेस रोड, जगन चौराह व लाल बाजार समेत अन्य स्थानों पर लक्ष्मी गणेश की मूर्तियों की बिक्री के लिए स्टॉल सजाए गए थे। जहां लोग सुबह से ही खरीदारी करते हुए नजर आए।
सोने- चांदी की दुकानों पर उमड़ी भीड़
धनतेरस के दिन सोने और चांदी का आभूषण खरीदना शुभ माना जाता है। आभूषणों में पहली पसंद खासकर महिलाओं के लिए सोने से बनी जेवर ही होती है। इसलिए बाजार में पीली धातु के जेवरों की डिमांड बढ़ गई है। इसके अलावा चांदी के सिक्के की भी कई वैरायटी देखने को मिल रही है। धनतेरस के मौके पर ज्वैलरी की दुकानों पर महिलाओं की भीड़ जमी रही।
दुपहिया शोरुमों पर रही भीड़
धनतेरस के मौके पर दोपहिया वाहनों के शो रूम में भी काफी चहल-पहल रही। लोग अपने पसंद की बाइक, स्कूटी और ई स्कूटी की खरीदारी करने पहुंचे। शनिवार होने की वजह से कुछ लोगों ने वाहन नहीं लिए थे, वह रविवार को शुभ मुहूर्त में लोग परिवार के साथ नया वाहन लेने पहुंचे। लोगों ने नए वाहन के साथ सेल्फी ली और अपने सोशल एकाउंट पर उसे अपलोड किया। विवेक टीवीएस मोटर्स के निर्मल सिंह का कहना है कि दोपहिया वाहनों की मांग अच्छी है। शनिवार होने की वजह से कुछ लोगों ने डिलीवरी नहीं ली थी। जिससे वह रविवार को डिलीवरी लेने पहुंचे।