
- एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स ने कार्रवाई में पकड़ी एके 47 और 34 कारतूस
- राजाखेड़ा के गांव बसई घीयाराम में हुई कार्रवाई
- गत 8 मई को इस गिरोह के साथ हुई थी पुलिस की मुठभेड़
dholpur. चंबल के बीहड़ और यूपी सीमा से सटे इलाके में राजाखेड़ा क्षेत्र काफी समय से बदमाशों की शरण स्थली बना हुआ है। यूपी में क्राइम के बाद अपराधी इस क्षेत्र में शरण पाते हैं। इलाके में अवैध हथियारों का भी बढ़ा चलन है। जिला पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में अपराधियों के खिलाफ लगातार मुहिम चलाई जा रही है। लेकिन इसके बाद स्थानीय मुखबिर तंत्र बैखासियों पर चल रहा है। इस वजह से अपराधी बेखौफ हैं। गत 5 मई को जयपुर से आई एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स की टीम को कुछ गिरोहों का पता चला और उन्होंने स्थानीय पुलिस और जिला विशेष पुलिस बल के साथ जब बसई घीयाराम इलाके में छापा मारा तो वहां मौजूद हथियार माफिया ने फायरिंग कर दी। जयपुर से पहुंचे पुलिस अधिकारियों के नेतृत्व में एक बदमाश को पकड़ कर हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद किया गया था और बदमाश माधव की गिरफ्तारी हुई थी। लेकिन रामदत्त उर्फ सोनू समेत अन्य बदमाश भाग निकले थे। इस घटना के बाद से एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स मुखबिर तंत्र के जरिए इलाके में बदमाश और हथियार सप्लाई नेटवर्क पर नजर बनाए हुए थी।
बुधवार को एक बार फिर एंटी टास्क फोर्स ने गोपनीय सूचना पर राजाखेड़ा उपखंड के बसई घीयाराम क्षेत्र में डीएसटी और थाना पुलिस के साथ कार्रवाई की। टीम ने कुख्यात अंतरराज्जीय बदमाश रामदत्त उर्फ सोनू चम्बल के भाई जीतू चम्बल व तेजा ठाकुर को कब्जे में ले लिया। छानबीन के दौरान पहली दफा एके 47 रायफल, एक मैगजीन व 34 कारतूस भी बरामद हुए। पुलिस टीम ने रामदत्त के भाई जीतू चम्बल व तेजा ठाकुर को गिरफ्तार किया है। एके 47 जैसे हथियार मिलने से पुलिस अधिकारियों के पसीने छूट गए। गत मई माह में घटना को लेकर पत्रिका ने 10 मई के अंक में ‘माफिया को पकडऩे गई पुलिस पर फायरिंग’ नाम से खबर प्रकाशित की थी।
आनंदपाल गिरोह का सक्रिय सदस्य रहा रामदत्त
क्षेत्र में रेता माफिाया के बाद अब अवैध हथियार का धंधा तेजी से पनप रहा है। लेकिन पुलिस का मुखबिर नेटवर्क करीब-करीब दम तोड़ चुका है। बीट प्रणाली भी कमजोर पड़ चुकी है। इलाके में आनंदपाल गिरोह जैसे गिरोह के सक्रिय सदस्य और बदमाश यहां पनाह लेते रहे हैं। यूपी और एमपी से इलाका लगा होने से यहां अवैध हथियार की सप्लाई ने पुलिस प्रशासन को चिंता में डाल दिया है।
अवैध बजरी निकासी और परिवहन से भी जुड़े बदमाश
राजखेड़ा से समानांतर गुजर रही चंबल और उससे लगती मध्यप्रदेश सीमा के लिए चलती नावों के माध्यम से अवैध गतिविधियां आसानी से संचालित होने का अंदेशा हर पल बना रहता है। सूत्रों के अनुसार नामी बदमाश अब इलाके में अवैध बजरी निकासी और परिवहन में भी शामिल हो रहे हैं।
Published on:
05 Jun 2025 06:32 pm
बड़ी खबरें
View Allधौलपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
