20 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जनजागरण अभियान: 370 हटाने का निर्णय ऐतिहासिक

धारा 370 व 35ए हटाने के उपलक्ष्य में भाजपा की ओर से शुक्रवार को राष्ट्रीय एकता अभियान ‘एक राष्ट्र-एक संविधान’ जनजागरण प्रबुद्ध गोष्ठी का आयोजन एक कॉम्प्लेक्स में हुआ। मुख्य अतिथि युवा विकास बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष भूपेंद्र सैनी, जनजागरण अभियान की संभाग प्रभारी ऋतु बनावत व ऋषि बंसल रहे।

less than 1 minute read
Google source verification
जनजागरण अभियान: 370 हटाने का निर्णय ऐतिहासिक

जनजागरण अभियान: 370 हटाने का निर्णय ऐतिहासिक

धौलपुर. धारा 370 व 35ए हटाने के उपलक्ष्य में भाजपा की ओर से शुक्रवार को राष्ट्रीय एकता अभियान ‘एक राष्ट्र-एक संविधान’ जनजागरण प्रबुद्ध गोष्ठी का आयोजन एक कॉम्प्लेक्स में हुआ। मुख्य अतिथि युवा विकास बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष भूपेंद्र सैनी, जनजागरण अभियान की संभाग प्रभारी ऋतु बनावत व ऋषि बंसल रहे।
अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष बहादुर सिंह त्यागी ने की। वक्ताओं ने धारा 370 को हटाने के निर्णय को ऐतिहासिक कदम बताया और कश्मीर में इस धारा के लागू रहने के चलते 370 से होने वाले नुकसानो के बारे में अवगत कराया। 370 हटने के बाद देश भर के लोगों को होने वाले फायदों की जानकारी दी। वक्ताओं का कहना था कि कश्मीर भारत का हिस्सा जरूर था। लेकिन वहां के लोगों को विशेष अधिकार मिले हुए थे। लेकिन केंद्र की मोदी सरकार ने पूरे वहां पर एक ही संविधान लागू कर दिया है। बीजेपी पार्टी की मंशा भी अखंड भारत की है। जिसके चलते यह ऐतिहासिक निर्णय लिया गया है। मोदी सरकार के इस फैंसले के बाद घाटी में 70 साल से आतंक फैलाने वाले अलगाव वादियों की भी दुकानें बन्द हो गई है। इस मौके पर पशुधन विकास बोर्ड अध्यक्ष जगमोहन बघेल, विधायक शोभारानी, पूर्व विधायक रानी कोली, बांकेलाल लोधा, रविन्द्र श्रोत्रिय, पूर्व चैयरमेन रघुवीर सिंह चौधरी, लाला श्रोतीय, धीरसिंह जादौन, जिला उपाध्यक्ष रघुप्रतापसिंह, शैलेंद्र सिंह यादव, अकील अहमद, विक्रम बघेल, बाचाराम बघेल, नरेंद्र तोमर, राघवेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।