
जेठ के महीने में बारिश-तूफान, देररात जमकर बरसा पानी, तेज हवा से हुई ठंडक
धौलपुर. पश्चिमी विक्षोभ का असर धौलपुर जिले में भी देखने को मिला। जेठ के महीने में गुरुवार रात को फुहारों ने जिले को जमकर भिगोया। रात करीब 11 बजे ये 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तूफानी हवा चली। इसके बाद जमकर बारिश हुई। बारिश के कारण गर्मी के तेवर भी ढीले हो गए हैं। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रहा। गुरुवार रात करीब दस बजे से तेज हवाएं चलने लगीं। इसके बाद शुरू हुआ तेज बौछारों का दौर। कभी तेज तो कभी मद्धम गति से बारिश का दौर देर रात तक चलता रहा। रात में चली तेज हवा और बारिश से जिले में कई जगह पेड़ व विद्युत पोल गिर गए। कई स्थानों पर टीन-टप्पर और तिरपाल उड़ गए।
मौसम हुआ खुशनुमा
हवा चलने, बरसात होने और बादल छाने से मौसम खुशनुमा हो गया। बीते दस दिन से कडक़ धूप और लू के थपेड़ों से बेहाल लोगों को राहत मिली। गुरुवार को दिन में भी मौसम में गर्मी नहीं थी। रात को हुई बारिश के असर से शुक्रवार दिन में भी लोगों को तेज धूप और लू से राहत मिली।
बॉक्स..
आंधी में बिगड़ा संतुलन, छत से गिरने से मौत
धौलपुर. सदर थाना क्षेत्र के चैनपुरा गांव में गुरुवार रात छत पर सो रहा एक व्यक्ति आंधी-बारिश के दौरान नीचे उतरते वक्त संतुलन बिगडऩे से नीचे गिर गया। नीचे गिरने से उसकी मौत हो गई। मृत के परिजन ने बताया कि महेंद्र सिंह (49) गुरुवार रात छत पर सो रहा था। रात करीब 12 बजे के आसपास तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। इस पर वह छत से नीचे उतरने लगा। तेज आंधी से उसका संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिर गया। परिजन तुरंत उसे जिला अस्पताल लाए। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शुक्रवार को सदर थाना पुलिस ने उसका पोस्टमार्टम कराया।
Published on:
26 May 2023 07:26 pm

बड़ी खबरें
View Allधौलपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
