सरमथुरा उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत डोमई के घड़ी निवासी मोहर सिंह मीना पिछले करीब 7 साल से पेनक्रेएटाटीस बीमारी जूझ रहा था। उसकी गत 12 फरवरी को मृत्यु हो गई। वहीं, थोड़े ही दिन पहले छोटे भाई पिंटू की मौत हो गई थी।
धौलपुर. सरमथुरा उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत डोमई के घड़ी निवासी मोहर सिंह मीना पिछले करीब 7 साल से पेनक्रेएटाटीस बीमारी जूझ रहा था। उसकी गत 12 फरवरी को मृत्यु हो गई। वहीं, थोड़े ही दिन पहले छोटे भाई पिंटू की मौत हो गई थी। अचानक दो मौतों से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा था। कंचनपुरा के चरतसिंह मीना ने बताया कि मृतक मोहर सिंह मीणा करीब 7 साल से बीमारी का इलाज चल रहा था। परिजनों ने काफी लम्बे समय तक इलाज कराया। इससे परिवार पूरी तरह टूट चुका था। परिवार में कोई कमाने वाला नही था। मोहर सिंह मीना मेहनत मजदूरी करके अपने परिवार का पालन पोषण कर रहे थे। परिवार के पहले से ही दयनीय स्थिति थी। ऐसी स्थिति में मोहर सिंह मीणा की मृत्यु हो गई। मृतक की पत्नी के अलावा 4 बच्चे हैं। जिसमें सबसे छोटा बच्चा डेढ़ साल का है। वेबा के पास बच्चों के पालन-पोषण का कोई चारा नहीं बचा था। गांव में जमीन बहुत कम है। वहीं, कर्जा भी हो गया था। यह स्थिति देख इलाके के युवाओं ने मिलकर व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर एक मुहिम चलाई। जियके तहत सहयोग से 1 लाख 21 हाजार 386 रुपए जुटाए। यह राशि मृतक के परिवार को पंच पटेलों की उपस्थिति में सुपुर्द किए।
‘वैश्य समाज को मिलजुल कर बढऩा होगा आगे’
धौलपुर. नगर में अखिल भारतीय वैश्य महा सम्मेलन में होली मिलन समारोह का अग्रसेन सेवा सदन में आयोजन हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मिथिलेश गुप्ता, शशि अग्रवाल, डॉ.राधेश्याम गर्ग ने भारत माता की चित्र पर दीप प्रज्जवलित कर किया गया। डॉ.गर्ग ने कहा कि इसमें 300 से अधिक जातीय घटक है। जिनको एक मंच पर लाना ही इसका मुख्य उद्देश्य है। राजीव रस्तोगी ने कहा कि वैश्य समाज को मिलजुल कर आगे बढऩा होगा। तभी हम वैश्य एकता पर बात कर सकते हैं। सामाजिक एकता ही सफलता का मूल मंत्र है। जिसके लिए हमें हमारी सामजिक एकता को बनाए रखना होगा। मुख्य अतिथि गुप्ता ने कहा समाज की प्रगति के लिए उसका एक होना आवश्यक है। इसके लिए हमें हमारी एकता को बनाये रखना होगा। शशि अग्रवाल ने कहा कि वैश्य एकता सम्मेलन में बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। वहीं फूलों की होली खेली गई।