
Dholpur News: राजस्थान के धौलपुर जिले से अत्यंत दुखद खबर सामने आ रही है। जिले के सुनीपुर गांव के नजदीक करौली- धौलपुर हाइवे एनएच 11बी पर एक भीषण हादसा हो गया। जहां एक स्लीपर कोच बस ने टेम्पो को टक्कर मार दी। इस हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 5 बच्चे, 3 बच्चियां और बाकी महिला-पुरुष बताए जा रहे है।
बताया जा रहा है कि टेंपो सवार बाडी शहर के गुमट मोहल्ला निवासी है। टेंपो में सभी लोग बरौली गांव से भात कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे थे। इसी दौरान स्लीपर कोच बस ने टेंपो को टक्कर मार दी। सूचना पर नजदीकी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सभी के शव को बाड़ी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। इस घटना के गांव में अफरातफरी मच गई है।
इससे पहले दौसा जिले के लालसोट शहर के बस स्टैण्ड पर एक ओवरलोड डंपर ब्रेक फेल होने से बेकाबू हो गया और राहगीरों को कुचलता हुआ तीन बाइक व एक निजी बस को टक्कर मार दी। हादसे में पिता-पुत्री समेत 5 जनों की मौत हो गई, जबकि 10 जने घायल हो गए। 9 घायलों को जयपुर व दौसा के अस्पतालों में रैफर किया गया। पूरी खबर पढ़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें ....
Updated on:
20 Oct 2024, 10:07 AM IST
Published on:
20 Oct 2024, 7:41 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.