Rajasthan Monsoon Update: धौलपुर शहर में बुधवार दोपहर मूसलाधार बरसात हुई। बारिश करीब एक घंटे हुई जिससे शहर में जगह-जगह पानी भरने से आम जनजीवन ठप हो गया। हालांकि बरसात से भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली और अधिकतम तापमान लुढ़क कर 39.2 डिग्री दर्ज हुआ। कृषि विज्ञान केन्द्र के अनुसार शहर में करीब 65 एमएम बरसात 65 mm वर्षा रेकॉर्ड की गई। बरसात के चलते शहर की कई कॉलोनियों में जलभराव हो गया। यहां कई दफ्तरों और घरों में पानी भर गया।