नायब तहसीलदार भगवतशरण त्यागी ने बताया कि शिविर के दौरान उपखण्ड अधिकारी मनीष फौजदार के पास सूची में नाम जुड़वाने के लिए कई आवेदन आए। इस पर उन्होंने कहा कि सूची में वास्तवित निर्धन, विधवा के नाम जुड़ सकते हैं, जबकि कई सम्पन्न लोगों के नाम भी शामिल हैं। अगर वे स्वेच्छा से नाम हटवाएंगे तो दूसरे पात्र लोगों के नाम जुड़ सकते हैं।