9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दुकान से धुंआ निकलते देख पुलिस को दी सूचना, शटर खोला तो आग ही आग

कोतवाली थाना क्षेत्र के वटऊपुरा में मंगलवार देर रात बिजली के शार्ट सर्किट से किराने की दुकान में आग लग गई। हादसे के समय रास्ते से गुजर रहे राहगीर ने दुकान से धुंआ निकलता देख पुलिस को सूचना दी।

2 min read
Google source verification
दुकान से धुंआ निकलते देख पुलिस को दी सूचना, शटर खोला तो आग ही आग

दुकान से धुंआ निकलते देख पुलिस को दी सूचना, शटर खोला तो आग ही आग

धौलपुर. कोतवाली थाना क्षेत्र के वटऊपुरा में मंगलवार देर रात बिजली के शार्ट सर्किट से किराने की दुकान में आग लग गई। हादसे के समय रास्ते से गुजर रहे राहगीर ने दुकान से धुंआ निकलता देख पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दुकानदार को बुलाकर फायर बिग्रेड की मदद से आग पर काबू पाया। हादसे में लाखों रुपए का नुकसान होना बताया जा रहा है। प्रथम दृष्टया घटना दुकान में हुए शॉर्ट सर्किट से होना बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार वटऊपुरा में मंगलवार देर रात लखीब खान की दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। यहां से गुजर रहे राहगीर ने आग की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने दुकानदार को बुलाकर दुकान खुलवाई। लेकिन आग अंदर पूरी तरह से फैल चुकी थी। पुलिस ने फायर बिग्रेड को सूचना दी। फायर कर्मियों ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दुकानदार लखीब ने बताया कि घटना में दुकान में रखे दो फ्रिज जलकर राख हो गए। साथ ही दुकान में रखा सामान भी जलकर नष्ट हो गया। दुकानदार ने बताया कि अग्निकाण्ड में उसका लाखों रुपए का नुकसान हो गया। पीडि़त ने जिला प्रशासन से मुआवजा दिलाने की गुहार लगाई है।


खेत से लौट रहे चरवाहे पर बिजली तार गिरने से मौत

बसईडांग थाना क्षेत्र के ज्वारे का पुरा गांव में पशु चरा कर लौट रहे एक चरवाहे पर बिजली का तार टूट कर गिरने से गंभीर रूप से झुलस गया। चरवाहे को लेकर परिजन जिला अस्पताल पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने बाद में मृतक का शव मोर्चरी में रखवा दिया। परिजनों ने बताया कि 36 वर्षीय सियाराम पुत्र भभूती रोजाना की तरह पशुओं को चराने के लिए गांव से जंगल की तरफ गया था। लेकिन मंगलवार शाम अचानक मौसम में आए बदलाव के बाद आंधी और बारिश शुरू हो गई। आंधी की वजह से ग्यारह हजार केवी का बिजली तार टूटकर चरवाहे के ऊपर जा गिरा। परिजनों ने बताया कि विद्युत तार की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।