अस्पताल के मेल नर्स प्रदीप बंसल ने बताया कि अस्पताल में तलैया निवासी शान पुत्र कल्लन, अमन पुत्र अलीखां और राजा पुत्र इकरारा घायल अवस्था में भर्ती हुए हैं। किसी के सिर, पीठ, पैर में गंभीर चोटें आई हैं।
बच्चे बोले, पुलिस ने पीटा
अस्पताल में घायल बच्चों व उनके परिजनों ने बताया कि रविवार दोपहर वे राधाबिहारी मार्ग स्थित राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय के मैदान में क्रिकेट खेल रहे थे। तभी किसी की शिकायत पर पुलिसकर्मी वहां पहुंचे और डण्डों से मारपीट शुरू कर दी।