नगर परिषद धौलपुर की सहभागिता से इंदिरा गांधी स्टेडियम पर धौलपुर प्रीमियर लीग में मंगलवार को स्पाइसी ट्रीट स्ट्राइकर विजेता रही। मैच के दौरान मैन ऑफ द मैच अरविंद रहे।
धौलपुर. नगर परिषद धौलपुर की सहभागिता से इंदिरा गांधी स्टेडियम पर धौलपुर प्रीमियर लीग में मंगलवार को स्पाइसी ट्रीट स्ट्राइकर विजेता रही। मैच के दौरान मैन ऑफ द मैच अरविंद रहे। डीपीएल के मीडिया प्रभारी शशांक शर्मा ने बताया लीग के दसवें दिन रॉयल क्रिकेट बाड़ी और स्पाइसी ट्रीट स्ट्राइकर के बीच मैच खेला गया। जिसमें रॉयल क्रिकेट बाड़ी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए रॉयल क्रिकेट बाड़ी निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 107 रन ही बना सके। टीम की ओर से सबसे ज्यादा अमर सिंह ने 34 रन बनाए स्पाइसी ट्रीट के लिए राजपाल ने 3 ओवर में 20 रन देकर दो विकेट लिए लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्पाइसी ट्रीट ने 17.4 ओवरों में 3 विकेट के नुकसान पर 108 रन बनाकर 7 विकेट से यह मैच अपनी झोली में डाल दिया। मैच के हीरो अरविंद रहे जिन्होंने 52 गेंदों में 63 रन की शानदार पारी खेली बाड़ी के लिए शाहरुख ने 4 और 25 रन देकर एक विकेट लिया। अरविंद की बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए उनको मैन ऑफ द मैच पुरस्कार दिया गया। मैच के निर्णायक अजय बघेल और फारुख मिर्जा रहे। स्कोरर के रूप में देबू उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि के रूप में पवन शर्मा फॉरेस्टर रहे।
कक्षा 10वीं के साप्ताहिक टेस्ट 11 से
जिला कलक्टर अनिल कुमार अग्रवाल के निर्देशन में जिले में बोर्ड परीक्षा परिणाम में सुधार के लिए किए जा रहे विशेष प्रयासों के अन्तर्गत जनवरी माह में पाठ्यक्रम के रिवीजन के साथ साथ साप्ताहिक यूनिट टेस्ट आयोजित किए जा रहे हैं। मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी मुकेश गर्ग ने बताया कि पहला यूनिट टेस्ट 11 जनवरी, दूसरा 14, तीसरा 21 व चौथा 28 जनवरी को होगा। प्रत्येक टेस्ट का पेपर जिला कोर गु्रप द्वारा उसी दिवस संस्था प्रधान को व्हाट्सएप द्वारा भेजा जाएगा। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि इस परीक्षा में सभी विद्यालयों के कक्षा 10वीं के सभी विद्यार्थी पूरी तैयारी के साथ भाग लें। परीक्षा आयोजन में सभी शिक्षक जिम्मेदारी से अपना उत्तरदायित्व निभाएं ताकि परीक्षा परिणाम में अपेक्षित सुधार हो सके। बोर्ड परीक्षा शैक्षिक उन्नयन मिशन फस्र्ट डिवीजन संयोजक नरेश जैन ने बताया कि सभी विषयों के विषय विशेषज्ञों द्वारा यूनिटवार प्रश्न पत्र तैयार करवाये गए है। प्रश्न बैंक का भी निर्माण कार्य जारी है जिसे जल्द से जल्द जिले के स्कूलों तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने सभी विषयों के विषय विशेषज्ञों के कार्य की सराहना की है।