3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फ्लाईओवर पर फैली बजरी… कह रही अवैध बजरी परिवहन की कहानी

पुलिस भले ही चंबल की प्रतिबंधित बजरी रोकने का दावा कर रही हो लेकिन शहर में कहानी कुछ अलग ही गवाही दे रही है। अवैध बजरी लदे ट्रेक्टर-ट्रॉलियां रात और सुबह के समय आसानी से देखे जा सकते हैं।

2 min read
Google source verification
फ्लाईओवर पर फैली बजरी... कह रही अवैध बजरी परिवहन की कहानी

फ्लाईओवर पर फैली बजरी... कह रही अवैध बजरी परिवहन की कहानी

धौलपुर. पुलिस भले ही चंबल की प्रतिबंधित बजरी रोकने का दावा कर रही हो लेकिन शहर में कहानी कुछ अलग ही गवाही दे रही है। अवैध बजरी लदे ट्रेक्टर-ट्रॉलियां रात और सुबह के समय आसानी से देखे जा सकते हैं। अवैध बजरी परिवहन का मुख्य रास्ता मुंबई-दिल्ली हाइवे संख्या 44 बना हुआ है। शहर से गुजर रहे फ्लाईओवर पर अवैध बजरी की फैली परत खुदवा खुद गवाही दे रही है। हाइवे परसाइड अवैध बजरी पड़ी है कि अगर एकत्र किया तो एक ढेरी लग सकती है। उधर, लोकसभा चुनाव के चलते अंतरराज्जीय प्वाइंटों पर जांच के लिए नाके बनाए हैं लेकिन बजरी माफिया दूसरे रास्तों से खुलेआम निकल कर मुंह मांगे दामों पर सप्लाई करने में लगा हुआ है। शहर में कई निर्माण स्थलों पर चंबल की बजरी के ढेर पड़े हैं, आखिर ये कैसे पहुंचे इसको लेकर कोई जवाब नहीं है।

धड़धड़ाते हुए निकल जाते हैं बजरी लदे ट्रेक्टर ट्रॉली

अवैध बजरी लदे ट्रेक्टर-ट्रॉली शहर में कई जगह दिख जाएंगे। बजरी माफिया मुंबई हाइवे के अलावा सैंपऊ रोड, बाड़ी रोड, ओडेला रोड, राजाखेड़ा रोड, रेलवे स्टेशन रोड समेत कई जगहों से आते नजर आ जाएंगे। ये रात और सुबह के समय धड़धड़ाते हुए निकल जाते हैं, जहां का ऑर्डर होता है वहां पहुंच सप्लाई आसानी से पहुंच रही है। केवल दाम जरूर बढ़ गए हैं।


अवैध बजरी लदे दो ट्रेक्टर-ट्रॉली जब्त, चालक नहीं लगे हाथ

राजाखेड़ा पुलिस के तमाम प्रयासों के बाद भी अवैध रेता परिवहन थमने का नाम नहीं ले रहा है। पुलिस की सख्ती से बजरी के दाम पांच गुना तक पहुंच गए हैं। बजरी माफिया बढ़ी कीमतों के लाभ उठाने के लिए कुछ लोग चोरी छिपे अब भी अवैध बजरी परिवहन कर रहे हैं। उधर, राजाखेड़ा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध चम्बल बजरी का परिवहन करने वाले दो ट्रेक्टर मय ट्रॉली बजरी भरी हुई को जब्त की है। जबकि चालक हाथ नहीं लगे। थानाधिकारी वीरसिंह ने बताया कि उपनिरीक्षक सुगनसिंह के नेतृत्व में गठित टीमों ने शुक्रवार रात कन्हाकी धारापुरा रोड मन्दिर के पास से एक बिना नम्बरी ट्रेक्टर मय ट्रॉली चम्बल बजरी भरी हुई को जब्त किया है।
इसी तरह दूसरे दल ने एएसआई राजेश कुमार के नेतृत्व में शनिवार को गांव महुअनपुरा के पास से एक बिना नम्बरी ट्रेक्टर मय ट्रॉली चम्बल बजरी भरी हुई को जब्त किया है। पुलिस ने अज्ञात वाहन मालिकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

Story Loader