
Summer Business Idea: प्रखर होते सूर्यदेव के कारण गर्मी की तपन धीरे-धीरे बढऩे लगी है। तापमान का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। लोगों के कंठ सूखने लगे हैं। इन सूखते कंठों को राहत देने के लिए लोग गन्ने के जूस का खूब सहारा ले रहे हैं। जो ठण्डा होने के साथ-साथ कई बीमारियों से बचाता है। जिस कारण शहरवासी लगभग 1 लाख 25 हजार रुपए के गन्ना का जूस प्रतिदिन गटक रहे हैं। यह आंकड़ा अभी तक का है। आने वाले दिनों में गर्मी के तेवर और तीखे होते जाएंगे तो यह आंकड़ा और बढ़ता जाएगा।
गर्मी के शुरू होते ही गन्ने के जूस वालों बिक्री बढ़ गई है। ऐसे में गन्ने का रस एक गिलास 10 और 20 रुपए तथा शिकंजी का प्रति गिलास 10 से 15 जूस का गिलास तथा अन्य जूस के गिलास 25 से 60 रुपए में बिक रहे है। गन्ने की जूस की बात करें तो जूस में गन्ने का जूस सस्ता और अच्छा भी होता है। जिस कारण यह लोगों को ज्यादा पसंद आता है। शहर में लगभग 60 से 70 गन्ने की जूस की दुकानें हैं। जिनमें चलती-फिरती जुगाड़ गाडी़ भी शामिल हैं। इन दुकानों पर प्रतिदिन 50 से 60 क्विंटल गन्नों की खपत हो रही है। जिनसे लगभग 3 हजार लीटर गन्ना जूस निकलता है। जिसकी कीमत लगभग 1 लाख 20 हजार होती है। यानी इन दिनों शहर वासी 1 लाख 20 हजार रुपए के गन्ना का जूस हलक से नीचे उतार रहे हैं। गन्ने के थोक व्यापारी बंटी शर्मा बताते हैं कि अभी गर्मी का दौर शुरू हुआ है। और गन्ने की खपत अच्छी हो रही है। आने वाले दिनों में जैसे-जैसे गर्मी बढ़ती जाएगी गन्ने की खपत और बढ़ती जाएगी। वहीं थोक व्यापारी गौरव शर्मा बताते हैं कि शहर में इन दिनों डबरा का गन्ना ज्यादा आ रहा है। गढ़ती गर्मी के कारण गन्ने की मांग प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। जिस कारण डबरा के साथ पंजाब और यूपी से भी गन्ना मंगाया जाएगा।
थोक व्यापारी बंटी शर्मा बताते हैं कि वह पिछले कई सालों से थोक गन्ने का व्यापार कर रहे हैं। शहर में पहले गन्ने की दुकानें ही होती हैं। लेकिन पिछले 2 सालों से 20 प्रतिशत गन्ने की दुकानें बढ़ी हैं। जिनमें ज्यादातर रेहडिय़ा शामिल हैं। जो चलती-फिरती दुकान हैं।
गन्ने का रस सबसे ताजे ड्रिंक की लिस्ट में शामिल है। लोग इस ड्रिंक को खासकर गर्मियों के मौसम में पीना पसंद करते हैं। यह आयरन कैल्शियम विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है। यह शरीर में खून की कमी की पूर्ति करता है और भी इसके कई बड़े फायदे हैं। गर्मियों में बॉडी को हाइड्रेटेड रखने के अलावा गन्ने का रस आपको कैंसर से बचाने, पाचन को दुरुस्त रखने, किडनी के कामकाज को बढ़ाने, हड्डियों को मजबूत बनाने और खून की कमी से बचाने आदि में सहायक है।
शहर में 50-60 गन्ने की दुकानें और जुगाड़ें हैं। जिनपर प्रतिदिन 60 क्विंटल गन्ने की खपत होती है। एक किलो गन्ने में आधा लीटर जूस निकलता है। तो 60 क्विंटल गन्ने में से 3 हजार लीटर जूस निकलेगा। एक लीटर जूस की कीमत 40 रुपए है तो इस लिहाज से 3 हजार लीटर जूस की कीमत 1 एक लाख 20 हजार हुई। एक लीटर जूस निकालने के लिए 2 किलो गन्ने की जरूरत पड़ती है।
शहर में इन दिनों जो गन्ना आ रहा है। वह डबरा से लाया जा रहा है। क्योंकि डबरा का गन्ना सस्ता होता और मीठा होता है। डबरा के गन्ने का भाव 750 रुपए प्रति क्विंटल है। जबकि यूपी का गन्ना मंहगा होता है। उसकी मिठास थोड़ी ज्यादा होती है। वहीं शहर में पंजाब का गन्ना भी अपनी मिठास घोल रहा है।
Published on:
24 Apr 2024 03:10 pm
बड़ी खबरें
View Allधौलपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
