
आनंद की हत्या कर शव चंबल में फेंका थाआरोपी साधु का भेष बनाकर घूम रहा था
धौलपुर.हत्या का दोषी संतोश सिंह ठाकुर पुलिस की गिरफ्त में आ गया। आरोपी पिछले एक साल से फरार चल रहा था। आरोपी संतोष सिंह ने आनंद शर्मा की हत्या कर शव को चंबल नदी में फेंक दिया था। जिस पर पुलिस ने २० हजार रुपए का इनाम भी घोषित कर रखा था। आरोपी को राजाखेड़ा रोड तगावली मोड़ से पकड़ा गया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 11 मई 2024 की है। जिसकी रिपोर्ट मृतक के भाई जीतेंद्र शर्मा ने 18 मई को थाने में दर्ज कराई थी। पुलिस ने इस मामले में धारा 143, 302, 379, 120बी और 201 के तहत केस दर्ज किया था। इस मामले में पहले ही चार आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। हत्या करने वाले गुडिय़ा और गौरव तथा साक्ष्य मिटाने वाले सोनू और रोहित को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
निहलागंज पुलिस ने बताया कि संतोष सिंह ठाकुर गिरफ्तारी से बचने के लिए साधु का रूप बनाकर घूम रहा था। पुलिस को इसकी तलाश एक साल से थी। पुलिस अधीक्षक ने इसकी गिरफ्तारी पर 20 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। आरोपी की सूचना कॉन्स्टेबल रविंद्र सिंह की सूचना पर पुलिस ने इसे दबोच लिया। आरोपी धौलपुर के खुर्द का रहने वाला है।
Published on:
07 Jul 2025 06:13 pm

बड़ी खबरें
View Allधौलपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
