4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

5 दिन से लापता किशोर का शव कुएं में मिला

सैंपऊ थाना क्षेत्र के गांव आरी निवासी सत्रह वर्षीय किशोर का शव गुरुवार को पार्वती नदी स्थित कुएं में मिलने से सनसनी फैल गई। किशोर पांच से घर से लापता चल रहा था।

2 min read
Google source verification
5 दिन से लापता किशोर का शव कुएं में मिला

5 दिन से लापता किशोर का शव कुएं में मिला

धौलपुर. सैंपऊ थाना क्षेत्र के गांव आरी निवासी सत्रह वर्षीय किशोर का शव गुरुवार को पार्वती नदी स्थित कुएं में मिलने से सनसनी फैल गई। किशोर पांच से घर से लापता चल रहा था। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी अनिल गौतम व तहसीलदार देवेन्द्र तिवारी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को निकलवा कर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। जहां पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया।

जानकारी के अनुसार गांव आरी निवासी सोमेश पुत्र बृजवासी 12वीं कक्षा का छात्र था। करीब 5 दिन पूर्व घर पर किसी बात को लेकर परिजनों से कहासुनी हो गई। जिस पर वह किशोर घर से बिना बताए चला गया। परिजनों ने तलाश किया लेकिन पता नहीं चला। जिस पर थाने में परिजनों ने रिपोर्ट दर्ज कराई। किशोर का गुरुवार को क्षत.विक्षप्त हालत में कुएं में शव पड़ा मिला। शव की सूचना पर मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाया। जहां परिजनों ने उसकी शिनाख्त सोमेश के रूप में की।

पुलिस ने जताई खुदकुशी की आशंका

पुलिस ने प्रारम्भिक जांच में किशोर के खुदकुशी करने की आशंका जताई है। थाना प्रभारी गौतम ने बताया कि किशोर पांच दिन पहले परिजनों के डांटने पर घर से निकल गया था। जिसके बाद उसका पता नहीं चला। सूचना मिली कि एक शव कुएं में पड़ा है। जिस पर उसे निकलावाया तो उसकी शिनाख्त सोमेश के रूप में हुई। हालांकि, पुलिस पूरे मामले की जांच करने में जुटी हुई है।


बारिश के दौरान दो मकानों की दीवार ढही, हादसा टला

सैंपऊ. बारिश के दौरान गुरुवार को उपखंड के गांव परौआ में अलग-अलग दो मकानों की दीवार ढह गई। गनीमत ये रही कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। जानकारी के अनुसार गांव परौआ में मलूखा सिंघल पुत्र बैजनाथ सिंघल के मकान की दीवार अचानक ढह गई। घटना के समय मकान में कोई नहीं था जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। दीवार ढहने से पड़ोसी मंगन सिंह कुशवाहा की गाड़ी चपेट में आ गई। वहीं, दूसरी घटना इसी गांव में ठाकुर बस्ती की है। जहां रामकुमार पुत्र पंचम सिंह ठाकुर के मकान की दीवार ढह गई। पीडि़त रामकुमार ने बताया वह परिवार के साथ घर में मौजूद था। कई दिनों से हो रही बारिश से उसकी दीवार में दरार आ चुकी थी इसलिए उस कमरे से सभी परिवारी जनों को जाने से रोक रखा था। जिससे हादसा होने से टल गया। घटना की सूचना पर हलका पटवारी कुलदीप सिंह परमार मौके पर पहुंचे और जानकारी ली।