3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

छत से 15 फीट नीचे नाले में गिरा बालक, मचा हड़कंप

बड़ा हादसा टला - जाको राखे साइयां, मार सके ना कोय सैंपऊ. कहते हैं जाको राखे साइयां, मार सके ना कोए। कस्बे की मुस्लिम बस्ती में भी कुछ ऐसा ही वाकया गुरुवार को पेश आया। यहां छत पर खेल रहा एक बालक 15 फीट नीचे नाले में जा गिरा। घटना से परिजनों में हडक़ंप मच गया।

less than 1 minute read
Google source verification
The boy fell in the drain 15 feet below the roof, there was a stir

छत से 15 फीट नीचे नाले में गिरा बालक, मचा हड़कंप

छत से 15 फीट नीचे नाले में गिरा बालक, मचा हड़कंप

- जाको राखे साइयां, मार सके ना कोय

सैंपऊ. कहते हैं जाको राखे साइयां, मार सके ना कोए। कस्बे की मुस्लिम बस्ती में भी कुछ ऐसा ही वाकया गुरुवार को पेश आया। यहां छत पर खेल रहा एक बालक 15 फीट नीचे नाले में जा गिरा। घटना से परिजनों में हडक़ंप मच गया। इस दौरान रास्ते से गुजर रहे स्थानीय निवासी गिरीश मरैया ने समय के रहते नाले के दूषित पानी में गिरे बालक को तत्काल बाहर निकाला और उसे अपनी बाइक से हॉस्पिटल पहुंचाया। सीएचसी पर डॉ. सनीश बंसल ने बालक जांच की और उसे पूरी तरह स्वस्थ बताया। जानकारी के मुताबिक जाकिर खान का 5 वर्षीय पुत्र सोना अपने घर की छत पर खेल रहा था। अचानक वह छत से नीचे मकान के ठीक बाहर से गुजर रहे नाले में जा गिरा। घटना को देख परिजनों में हडक़ंप मच गया।

दो जुआरी गिरफ्तार, दस हजार रुपए बरामद

राजाखेड़ा. दिहोली थाना पुलिस ने गुरुवार को कार्रवाई करते हुए 2 जुआरियों को मय जुआ राशि गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी बीधाराम ने बताया कि गुरुवार को हेड कांस्टेबल योगेंद्र कुमार गश्त के दौरान इंद्रावली गांव में मुखबिर से सूचना मिली कि प्रेम सिंह के टाल, तोर संकरा मोड़ के पास कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची। यहां राजाखेड़ा-धौलपुर रोड के सहारे सार्वजनिक स्थान पर दो व्यक्ति आमने-सामने बैठकर ताश से जुआ खेलते निवासी नगला खुशहाली थाना अछनेरा जिला आगरा निवासी अरविंद लोधा (20) व नरेंद्र लोधा (20) को गिरफ्तार कर 10 हजार 380 रुपए की राशि व ताश की गड्डी बरामद की।

Story Loader