
दो दिन से फंदे पर लटका रहा युवक का शव, बदबू आने पर पता चला
दो दिन से फंदे पर लटका रहा युवक का शव, बदबू आने पर पता चला
- कौलारी क्षेत्र के शंकरपुरा गांव की घटना
- दिल्ली में मजदूरी करता था युवक, 9 मई को आया था गांव
धौलपुर. कौलारी थाना क्षेत्र के शंकरपुरा गांव में फंदे से झूलता दो दिन पुराना युवक का शव मिला है। मृतक दिल्ली में मजदूरी करता था और 9 मई को ही लौट कर आया था। गुरुवा रात को मृतक के घर से बदबू आने पर पड़ोस में रहने वाले उसके चाचा को आत्महत्या की जानकारी मिली। इस पर पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर गुरुवार रात मौके पर पहुंची पुलिस ने गेट को तोडक़र शव को फंदे से उतारा।
थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि शंकरपुरा निवासी युवक हरीशचंद दिल्ली में मजदूरी करता था। उसने गांव में अपना खुद का मकान बना लिया था। 9 मई की शाम 5 बजे युवक दिल्ली से अपने गांव आया था। शाम के समय उसने शराब पीकर खुद को कमरे में बंद कर लिया था। मृतक के चाचा रामनरेश ने पुलिस को बताया कि युवक के लौटने के बाद परिजन रिश्तेदारी में शादी में शामिल होने चले गए थे। 11 मई की रात को वापस गांव लौटने के बाद परिजन को युवक के घर से बदबू आने पर उसकी मौत का पता चला। थाना प्रभारी ने बताया कि चाचा की रिपोर्ट पर पुलिस ने पोस्टमार्टम करा शव परिजन को सौंप दिया है।
Published on:
12 May 2023 07:45 pm

बड़ी खबरें
View Allधौलपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
