12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रक्तदाताओं की कमी से जूझ रही ब्लड बैंक को स्टाफ ने दिया रक्त

धौलपुर. खून की कमी से जूझ रही जिला अस्पताल की ब्लड बैंक को मंगलवार को अपनों का सहारा मिला। पीएमओ डॉॅ.समरवीर सिंह सिकरवार, चिकित्सक समेत अन्य स्टाफ ने रक्तदान किया। मंगलवार को 39 यूनिट रक्तदान हुआ। जिससे ब्लड बैंक स्टाफ ने सुकून लिया।

less than 1 minute read
Google source verification
The staff gave blood to the blood bank struggling with the shortage of blood donors

रक्तदाताओं की कमी से जूझ रही ब्लड बैंक को स्टाफ ने दिया रक्त

धौलपुर. खून की कमी से जूझ रही जिला अस्पताल की ब्लड बैंक को मंगलवार को अपनों का सहारा मिला। पीएमओ डॉॅ.समरवीर सिंह सिकरवार, चिकित्सक समेत अन्य स्टाफ ने रक्तदान किया। मंगलवार को 39 यूनिट रक्तदान हुआ। जिससे ब्लड बैंक स्टाफ ने सुकून लिया।

गौरतलब रहे कि पत्रिका ने मंगलवार के अंक में प्रमुखता से ‘ब्लड बैंक की खुद की बिगड़ी हालत, अब बचा केवल 5 यूनिट रक्त’ की खबर प्रकाशित की थी। जिसके बाद प्रमुख चिकित्साधिकारी ने खुद कमान संभाली और स्टाफ सहित रक्तदान के लिए प्रेरित किया। जिस पर देखते-देखते ब्लड बैंक में 39 यूनिट रक्त एकत्र हो गया। शाम तक ब्लड बैंक में 46 यूनिट रक्त एकत्र था।गौरतलब रहे कि जिला अस्पताल की ब्लड बैंक में एक सप्ताह से रक्त का अभाव चल रहा था। जिससे मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। जिसको लेकर मरीज व तीमारदारों को परेशानी हो रही थी। ब्लड बैंक का स्टाफ भी लगातार रक्तदान करने को लेकर अपील कर रहा था।

एक माह बाद हो रहे सेवानिवृत, पहुंचे रक्तदान करने

अस्पताल के नर्सिंग अधीक्षक राकेश शर्मा जो इस माह सेवानिवृत्त हो रहे हैं। वह भी खबर सुनकर रक्तदान करने पहुंचे। इसमें डॉ.लोकेश अग्रवाल, डॉ. धर्म सिंह मेनावत, डॉ.नरेन्द्र तोमर, राकेश शर्मा, बनवारी लाल मित्तल, डॉ.जॉली थामसन, रविंद्र शर्मा, नवीन त्यागी, पूरन सिंह, अमर सिंह त्यागी, रजत झा, सुनील मंगल, मंयक, सुरेन्द्र त्यागी समेत अन्य लोगों ने रक्तदान किया। ब्लड बैंक इंचार्ज शिशुपाल शर्मा ने बताया कि सभी अस्पताल के स्टाफ ने रक्तदान किया। जिससे अब जरूरत पडऩे पर ब्लड मिल सकेगा।