29 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अबीर गुलाल के साथ फाग गायन की घुली मिठास, महिलाओं ने उठाया आनंद

महिला मित्र मंडल के नेतृत्व में मंदिरों में फागोत्सव सहित होलिका गायन में महिलाओं ने जमकर आनंद उठाया। महिला मित्र मंडल की कार्यकर्ताओं ने महिला संगठन की पूर्व जिलाध्यक्ष प्रीति अग्रवाल के नेतृत्व में फूलों की होली सहित भजनों पर झूमकर खुशी का इजहार किया। महिलाएं एक दूसरे को उमंग, उत्साह के साथ अबीर गुलाल लगाकर होली की मस्ती में सरोवर हो गई।

less than 1 minute read
Google source verification
अबीर गुलाल के साथ फाग गायन की घुली मिठास, महिलाओं ने उठाया आनंद The sweetness of Faag singing mixed with Abir Gulal, women enjoyed it

dholpur, सरमथुरा कस्बा में होली से पूर्व सतरंगी रंग और अबीर, गुलाल की सुगंध महकने लगी है। सुर की सरगम से निकलती होली की फुहारों में सरोवर महिलाएं झूम कर आनंद उठा रही हैं। यहां प्रेम, मनुहार, उलाहना का रंग बरसने लगा है। कस्बा के महिला मित्र मंडल के नेतृत्व में मंदिरों में फागोत्सव सहित होलिका गायन में महिलाओं ने जमकर आनंद उठाया। महिला मित्र मंडल की कार्यकर्ताओं ने महिला संगठन की पूर्व जिलाध्यक्ष प्रीति अग्रवाल के नेतृत्व में फूलों की होली सहित भजनों पर झूमकर खुशी का इजहार किया। महिलाएं एक दूसरे को उमंग, उत्साह के साथ अबीर गुलाल लगाकर होली की मस्ती में सरोवर हो गई।

पूर्व जिलाध्यक्ष प्रीति अग्रवाल ने कहा कि होली प्रेम मिलन और भाईचारे का पर्व है। जो ब्रज में एक माह तक मनाया जाता है। आपको बता दें कि कस्बा में 13 को होलिका दहन व 14 को धूलड़ी का पर्व उमंग व उत्साह के साथ मनाया जाएगा। इस मौके पर महिला मंडल अध्यक्ष शशि गर्ग, विजय, मिनी पूजा, शारदा, लक्ष्मी, मनोरमा, गुंजन, ममता, विमला, स्नेहा, अंतिम, मालती, गीता, बबीता, गुडिय़ा सहित अन्य महिला कार्यकर्ता मौजूद थीं।

Story Loader