
- खैरागढ़ रोड स्थित बाइपास पुल की घटना
- धौलपुर शहर में मैरिज होम से वीडियोग्राफी के बाद वापस घर लौट रहे थे युवक
dholpur, संैपऊ. कस्बे में सोमवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। दोनों युवक धौलपुर शहर से मैरिज होम में वीडियोग्राफ करने के बाद वापस घर लौट रहे थे। हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 123 स्थित खैरोगढ़ रोड स्थित पुल की है। अज्ञात वाहन की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक शव घटना स्थल से 15 से 20 फीट की दूरी पर पड़े मिले। सूचना पर सीओ अनूप सिंह, थाना अधिकारी वीरेंद्र मीणा, एएसआई अजय सिंह मय जाब्ते मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। अचानक हुई घटना से परिवार में कोहराम मच गया।जानकारी के अनुसार राधेश्याम उर्फ अजय (19) पुत्र घूरेलाल ठाकुर अपने साथी ऋषि राठौड (20) पुत्र रामवतार निवासी महू का नगला धौलपुर में एक शादी समारोह में वीडियोग्राफर का कार्य करने के बाद वापस रात में घर लौट रहे थे। इस दौरान हाइवे संख्या 123 पर खैरागढ़ रोड पर बाइपास पुल पर अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों दूर जा गिरे, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस कंट्रोल रूम से मिली सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर अस्पताल की मोर्चरी भिजवाया। मृतकों की शिनाख्त होने पर पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। परिजन सीएचसी पहुंचे, यहां शव देख उनकी हालत बिगड़ गई। परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल था। पुलसि ने मंगलवार सुबह मृतकों का पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया। उधर, पुलिस हादसे कर भागे अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी हुई है।
लोडिंग वाहन के टक्कर मारने की आशंका
सडक़ हादसे में युवकों की मौत की खबर सुन उनके दोस्तों के आंसू निकल आए। सडक़ पर क्षतिग्रस्त पड़ी बाइक को देख लोगों का अंदेशा है कि किसी तेज रफ्तार लोडिंग वाहन ने टक्कर मारी है। अनुमान है कि पुल पर सामने से आ रहे अज्ञात वाहन जजमेंट नहीं कर पाया और दोनों को हिट करके भाग निकला।
Published on:
07 Apr 2025 06:35 pm
बड़ी खबरें
View Allधौलपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
