4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अस्पताल में 2 में से एक हजार बुखार के मरीज पहुंचे, एक बेड पर 2-2 मरीज भर्ती

धौलपुर. जिले में मौसमी बीमारियों का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। बड़ी संख्या में बुखार के मरीज अस्पताल पहुंच रहे हैं। इससे जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की कतार लग रही। इसके साथ ही मेडिसन की ओपीडी में हर 10 में से 6 मरीज बुखार के निकल रहे हैं।

2 min read
Google source verification
Two out of one thousand fever patients arrived in the hospital, two patients each admitted on one bed.

अस्पताल में 2 में से एक हजार बुखार के मरीज पहुंचे, एक बेड पर 2-2 मरीज भर्ती

धौलपुर. जिले में मौसमी बीमारियों का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। बड़ी संख्या में बुखार के मरीज अस्पताल पहुंच रहे हैं। इससे जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की कतार लग रही। इसके साथ ही मेडिसन की ओपीडी में हर 10 में से 6 मरीज बुखार के निकल रहे हैं। जिससे सभी वार्ड बुखार पीडि़त मरीजों से फुल बने हुए हैं। उधर, वार्ड में अव्यवस्थाओं मरीजों को परेशान हैं।

जिले में अभी तक स्वास्थ्य विभाग को डेंगू के 121 पॉजिटिव मरीज मिल चुके हंै। हाल ये है कि जिला अस्पताल से लेकर निजी अस्पतालों में बुखार समेत अन्य मौसमी बीमारियों के मरीज भरे पड़े हुए हैं। यहां अस्पताल के मेल मेडीकल वार्ड से लेकर सामान्य वार्ड में एक बेड पर दो-दो मरीज को भर्ती करा इलाज हो रहा है। शनिवार को ओपीडी में 2 हजार मरीजों ने पंजीकरण कराया। जिसमें से एक हजार ज्यादा मरीज बुखार के सामने आए। सभी के सैंपल लेकर जांच कराई गई हैं। शनिवार को अस्पताल आए मरीज करीब तीन दिन से पीडि़त बताए गए। जिस पर एलाइजा जांच कराई गई है। हालांकि, इनकी रिपोर्ट आना शेष है। वहीं, जिला अस्पताल में सफाई व्यवस्था उचित नहीं होने से मरीज व उनके परिजन परेशान हैं। यहां शौचालयों में गंदगी का आलम बना हुआ है।

जांच के लिए लग रही लम्बी कतार

जिला अस्पताल में जांचों के लिए लाइनें लग रही हैं। मरीजों को रक्त के नमूने देने के लिए घंटों तक इंतजार करना पड़ रहा है। बुखार के कारण जांच केंद्र पर भी दबाव बढ़ गया है। सुबह से लगने वाली मरीजों की कतारें दोपहर तक खत्म नहीं हो रही हैं। ओपीडी समय दोपहर 2 बजे तक है। इसके बाद भी मरीजों की लाइन जांच के बाद रिपोर्ट लेने के लिए लग रही है।

बुखार व खांसी-जुकाम के मरीज बढ़े

सीनियर फिजिशियन डॉ.दीपक जिंदल ने बताया कि पिछले बीस दिनों से बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ गई। मौसम के बदलाव के साथ बुखार के सबसे ज्यादा मरीज मिल रहे हैं। अस्पताल आने वाले सभी मरीजों में डेंगू जैसे लक्षण मिल रहे हैं। डेंगू के मरीजों के शरीर में दर्द, बुखार न उतरना, शरीर में लाल चट्टे पडऩा, प्लेटलेट्स कम हो जाती है। इसके साथ ही बुखार के साथ सिरदर्द, खांसी-जुकाम पीडि़त मरीज भी काफी आ रहे है।

शिशु वार्ड 25 का बच्चे 45 भर्ती

जिला अस्पताल में शिशु रोग के चिकित्सक डॉ. हरिओम गर्ग ने बताया कि प्रतिदिन बुखार, दस्त, निमोनिया के लक्षण बच्चों में मिल रहे हैं। सभी का इलाज चल रहा है। जिससे वार्ड बच्चों से फुल हैं। शिशु वार्ड दो में 25 बेड का वार्ड बना हुआ। जिसमें 45 बच्चे भर्ती हैं। वार्ड तीन 25 बेड का वार्ड है। जिसमें 54 बच्चें बुखार के भर्ती है। सभी का इलाज चिकित्सकों की निगरानी में चल रहा है।

तिथि डेंगू केस

3 सितंबर 6

4 सितंबर 5

5 सितंबर 6

6 सितंबर 0

7 सितंबर 8

8 सितंबर 6

(स्रोत: जिला अस्पताल के अनुसार)