
अज्ञात जनों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा की क्षतिग्रस्त, लोगों में आक्रोश
धौलपुर. राजाखेड़ा कस्बे के मुख्य बाजार में चबूतरा पर स्थापित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा को कुछ लोगों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना को लेकर लोगों ने सोमवार को नाराजगी जताई। सूचना पर पालिकाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, अधिशासी अधिकारी रतन सिंह पुलिस थाने पहुंचे। जिस पर थानाधिकारी गंगासहाय मीणा घटना स्थल पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि प्रतिमा कब क्षतिग्रस्त हुई। प्रतिमा महंगाई राहत शिविर के लिए लगे टेंट के पीछे थी। सोमवार को देखा तो वह क्षतिग्रस्त मिली। वहीं, अधिकारियों ने पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। जिसके बाद प्रशासन ने प्रतिमा को कपड़े में ढकवा कर सुरक्षित स्थान पर रखवा दिया। प्रकरण में नगरपालिका प्रशासन की ओर से पुलिस थाने में तहरीर दी है। तहरीर में स्थानीय कार्यालय में कार्यरत पारस जमादार ने बताया कि गांधी चबूतरा पर स्थापित गांधी की प्रतिमा को अज्ञात जनों ने खण्डित कर दिया। जिससे जनता में आक्रोश फैल गया। प्रतिमा को खण्डित करने वाले अज्ञात जनों का पता लगाकर कार्रवाई करें। मामले की जानकारी जिला कलक्टर और पुलिस अधीक्षक को दी है।
कार्यों पर चर्चा, राज्यपाल को पुस्तक की भेंट
ग्रामीण क्षेत्रों के बहुआयामी विकास की पहल सोच बदलो-गांव बदलो अभियान के प्रणेता डॉ.सत्यपाल सिंह मीना ने अन्य कार्यकर्ताओं के साथ राजभवन में राज्यपाल से शिष्टाचार मुलाकात कर उत्थान पत्रिका भेंट की। मुलाकात में ग्रामीण क्षेत्रों में किए जा रहे जनहित के कार्यों के बारे में चर्चा की। इस अवसर कार्यकर्ताओं ने टीम की उत्थान पत्रिका के वार्षिकांक की प्रति तथा उत्थान सामान्य ज्ञान पुस्तक भेंट की। इस अभियान का मुख्य धैर्य जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा के अवसर उपलब्ध कराकर ग्रामीण क्षेत्रों में शैक्षिक उन्नयन करना। सामाजिक जनचेतना, रक्तदान के लिए लोगों को जागरूक और प्रेरित करना, युवाओं में जीवन कौशल का विकास तथा कॅरियर काउंसलिंग करना, महिला सशक्तीकरण एवं पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन करना है। इस अवसर मौजूद वरिष्ठ कार्यकर्ता देवेन्द्र सिंह समेत अन्य मौजूद थे।
Published on:
15 May 2023 08:34 pm
बड़ी खबरें
View Allधौलपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
