विधानसभा में जन आक्रोश यात्रा के आठवें दिन ग्राम पंचायत सिंघावली बरेह में ओबीसी मोर्चा की ओर से आयोजित चौपाल कार्यक्रम का शुभारंभ स्थानीय मंदिर में मां दुर्गा की पूजा अर्चना के साथ हुआ।
धौलपुर. विधानसभा में जन आक्रोश यात्रा के आठवें दिन ग्राम पंचायत सिंघावली बरेह में ओबीसी मोर्चा की ओर से आयोजित चौपाल कार्यक्रम का शुभारंभ स्थानीय मंदिर में मां दुर्गा की पूजा अर्चना के साथ हुआ। चौपाल कार्यक्रम में भाजपा राजस्थान के प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर, सांसद डॉ.मनोज राजोरिया, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं भरतपुर संभाग प्रभारी मुकेश दाधीच, जिला अध्यक्ष भाजपा धौलपुर श्रवण कुमार वर्मा, जनाक्रोश यात्रा जिला संयोजक पूर्व जिला प्रमुख पंडित किशन चंद शर्मा आदि मौजूद थे। संबोधित करते हुए चंद्रशेखर ने कहा कि भाजपा आज जहां भी पहुंची है, उसके लिए जनसंघ के जमाने से तपस्या करते हुए लाखों समर्पित कार्यकर्ताओं ने अपना जीवन खपा दिया। आज राजस्थान की सत्ता में बैठी गहलोत सरकार ने प्रदेश की जनता के साथ छल किया है। राजस्थान को भी देश में विकास की मुख्यधारा से जोडऩे के लिए केंद्र के साथ-साथ कदम से कदम मिलाकर चलने के लिए भाजपा की सरकार बनानी होगी। संभाग प्रभारी दाधीच ने कहा कि गहलोत सरकार को सत्ता से हटाकर भाजपा को सत्ता की कमान सौंपने से ही बहन बेटियां सुरक्षित होंगी, रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। साथ ही पेट्रोल-डीजल सहित बिजली के दाम भी कम होंगे। सासंद राजोरिया ने कहा कि धौलपुर की भूमि त्याग और तपस्या, शौर्य और बलिदान के लिए पहचानी जाती है। अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनावों में जिले की चारों विधानसभा सीटों पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों को जिताकर भाजपा सरकार बनाने में अपना योगदान दें। बसेड़ी विधानसभा यात्रा प्रभारी अरविंद पाल सिंह ने कहा कि प्रदेश में आमजन कांग्रेस सरकार से तंग आ चुकी है। अब कांग्रेस सरकार की विदाई का समय आ चुका है। उसके मंत्री व विधायक लोगों को अनसुना कर मनमानी करने पर उतर आए हैं। मुख्यमंत्री मौनमूक होकर देख रहे हैं। किसान, मजदूर व आमजन विरोधी सरकार को अब शासन करने का कोई हक नहीं रहा है।
निकाली गई मतदाता जागरूकता निकाली
राजस्थान राज्य भारत स्काउट/गाइड जिला मुख्यालय धौलपुर के तत्वाधान में आयोजित डीएलएड गाइड ग्रुप वार्षिक प्रशिक्षण शिविर 06 से 12 दिसम्बर तक स्काउट गाइड जिला मुख्यालय धौलपुर पर किया जा रहा है। शिविर में रविवार को छठवें दिन मुख्य अतिथि चेतन चौहान मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद धौलपुर द्वारा मतदाता रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। सीओ स्काउट गजेन्द्र त्यागी ने बताया कि शिविर के छठवें दिन डीएलएड छात्राध्यापिका (गाइड) की ओर से मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। रैली स्काउट गाइड जिला मुख्यालय धौलपुर से महिला थाना, हाउसिंग बोर्ड कालोनी, चम्बल गार्डन होते हुए पुन: शिविर स्थल जिला मुख्यालय पर समाप्त हुई।