5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चार दोस्त पार्क में घूमने गए… एक ने हवा में लहराया ‘तमंचा’, टीनशेड से टकराकर जांघ में लगी गोली; अब पुलिस भी नहीं कर रही भरोसा

धौलुपर में पार्क के समीप फायरिंग की घटना में एक युवक के गोली लगने से घायल हो गया।

2 min read
Google source verification
dholpur news

Photo- Patrika

धौलपुर जिले के सरमथुरा में महाकालेश्वर पार्क के समीप खेल स्टेडियम में रविवार शाम फायरिंग की घटना किसी फिल्मी अंदाज से कम नहीं है। घायल युवक की बात सुनकर पुलिस भी विश्वास नहीं कर रही, हालांकि पुलिस तहकीकात कर रही है।पार्क के समीप फायरिंग की घटना में एक युवक गोली लगने से घायल हो गया। तमंचे से निकली बुलेट युवक के पैर की जांघ में फंसी थी। प्राथमिक उपचार के रैफर कर दिया था। गनीमत रही कि गोली युवक के पैर की जांघ में लगी थी। हालांकि घायल युवक के परिजनों ने पुलिस में कोई लिखित तहरीर नही दी है।

घायल युवक रियाज पुत्र सलीम ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि रविवार शाम सुवान, सोना, रोहित सहित दो अन्य दोस्तों के साथ पार्क में घूमने गया था। पार्क के समीप खेल स्टेडियम में टीनशेड के नीचे एकांत में बैठकर सभी दोस्त मौज मस्ती कर रहे थे। साथी युवक रोहित तमंचा को हवा में लहरा रहा था। अक्समात तमंचा से फायर हो गया और गोली टीनशेड से टकरा कर जांघ में लग गई।

घायल युवक के अनुसार वारदात की तहकीकात करने पुलिस खेल स्टेडियम में पहुंची। पुलिस ने स्टेडियम में पड़ताल की, हालांकि प्लेटफार्म में कही भी ब्लड के निशान नहीं मिले हैं। पुलिस ने घायल युवक का अस्पताल में चिकित्सक से मेडिकल करा उपचार के लिए करौली भेज दिया है।

गौरतलब है कि स्कूल स्टेडियम में फायरिंग में साथी युवक रियाज के घायल होने के बाद दोस्ती की खातिर रोहित व सुवान युवक को लेकर अस्पताल पहुंचे। दोनो युवकों ने दोस्त के इलाज में पैसे भी खर्च करने की बात कही थी। घायल के परिजनों ने दोनों युवकों के गुमराह करने पर नाराजगी जाहिर की। पीड़ित सलीम ने बताया कि दोनो युवकों ने रियाज को बाइक से गिरकर घायल होने का हवाला दिया था।

यह भी पढ़ें : दिल्ली की तर्ज पर ‘राजस्थान’ में भी हो जीरो ई-एफआइआर की व्यवस्था, प्रदेश भी साइबर अपराधियों का गढ़