
भूमि विवाद में महिला को मारी गोली, लाठी-भाटा जंग में करीब एक दर्जन अन्य को चोटें
भूमि विवाद में महिला को मारी गोली, लाठी-भाटा जंग में करीब एक दर्जन अन्य को चोटें
- बसई डांग के ज्वारेकापुरा गांव की घटना
धौलपुर. बसई डांग थाना क्षेत्र के ज्वारेकापुरा गांव में भूमि विवाद को लेकर गुरुवार को एक ही परिवार के दो पक्षों में झगड़ा हो गया। दोनों पक्षों की ओर से जमकर लाठी-भाटा जंग हुई। इस दौरान फायरिंग में एक महिला को गोली लगी है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना प्रभारी मोहन सिंह ने बताया कि एक ही परिवार के जोगेंद्र और राजवीर पक्ष में भूमि विवाद को लेकर लंबे समय से झगड़ा चल रहा था। गुरुवार सुबह दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों की ओर से जमकर पथराव हुआ। इस दौरान फायरिंग में एक महिला बीकेश पत्नी पंजाब सिंह के पैर में गोली लग गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। गोली लगने से घायल महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया। झगड़े में करीब एक दर्जन लोगों को मामूली चोटें आई हैं। पथराव और फायरिंग की घटना के बाद गांव में पुलिस जाप्ता तैनात किया गया है।
इनका कहना है
भूमि विवाद को लेकर फायरिंग में एक महिला घायल हुई है। दोनों पक्षों के 3-3 लोगों को राउंडअप किया गया है। मौके पर फिलहाल शांति है। एक पक्ष की ओर से एफआइआर दर्ज कराने की कार्रवाई जारी है।
- मोहन सिंह, थाना प्रभारी, बसई डांग
Published on:
07 Apr 2023 12:15 pm

बड़ी खबरें
View Allधौलपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
