31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Vegetables for Healthy Heart: स्वस्थ हृदय के लिए अपनी डाइट में शामिल करें ये 5 सब्जियां

Vegetable for Healthy Heart: अपने शरीर को स्वस्थ रखने के लिए बेहद ज़रुरी है कि आप अपने हार्ट का ख्याल रखें। आज हम आपको बताएंगे 5 ऐसी सब्जियां जो हार्ट के लिए लाभदायक है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Payal Tomar

•

Updated: 18 Sep 2021, 8:08 PM IST

Healthy Vegetables: Eat leafy greens vegetables to stay young

Healthy Vegetables: सेहतमंद रहने के लिए डाइट में शामिल करें ये खास सब्जियां

नई दिल्ली। आज के तनावपूर्ण माहौल में कई लोग दिल की बिमारी से जूझ रहे हैं। दिल के मरीज़ों को खाने पीने का आधिक ख्याल रखना चाहिए। जब हम बात करते है सब्जियों की तो कई ऐसी सब्जियां है जो हार्ट के मरीज के लिए काफी फायदेमंद हो सकती है। हम ये तो जानते ही है कि हरी सब्जयां स्वास्थ के लिए कितनी लाभदायक होती है। दिल के मरीज़ अपनी डाइट में कुछ ऐसी सब्जयां शामिल कर सकते हैं जो उसके हार्ट को तंदरुस्त रखने में मदद कर सकती हैं।

गाजर:

गाजर में काफी मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है। गाजर में पोटैशियम भी मौजूद रहता है जो आपके ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखता है। इसमें फाइबर होने के कारण आपका वजन भी संतुलन में रहता है। इसके एंटीऑक्सिडेंट्स हार्ट के लिए काफी अच्छे होते हैं।

ब्रोकली:

ब्रोकली स्वास्थ के लिए बहुत फायदेमंद होती है। इसमें में प्रोटीन, कैल्शियम, क्वेरसेटिन, कार्बोहाइड्रेट, आयरन, विटामिन ए, सी पाए जाते है जो आपके दिल को सेहतमंद रखेगी। ब्रोकली को आप अपने दिनचर्या में सूप में डाल कर पी सकते है। और चाहे तो आप इसे अपने सलाद में भी ऐड कर सकते हैं।

लौकी:

लौकी हार्ट के मरीज़ों के लिए बेहद लाभकारी हो सकता है। इसे खाने से आपके शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा नियंत्रीत रहती है। लौकी में कैल्शियम, मैग्नीशियम और जिंक जैसे तत्व भी पाए जाते हैं, जो आपको सेहतमंद रखने में मदद करता है।

पालक:

पालक हम घर में आए दिन बनाते रहते हैं, मगर क्या आप पालक के गुणों के बारे में जानते हैं। पालक में आयरन, प्रोटीन, मैग्नीशियम, पोटेशियम और कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसे आपका हार्ट स्वस्थ रहता है और आप बिमारियों से बचे रहते हो।

भिंडीः

भिंडी में कई ऐसे तत्व है जो आपके दिल को सेहतमंद रखता है। इसमें अनसैचुरेटेड फैटी एसिड और बीटा कैरोटीन पाया जाता है जो दिल के मरीजों के लिए फायदेमंद होता है। भिंडी को आप सब्जी बना कर अपने डाइट में शामिल कर सकते हैं।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।