
amazing health benefits of lemon and turmeric
Lemon Turmeric Benefits: स्वस्थ रहना चाहते हैं और बीमारियों को शरीर से दूर रखना रखना चाहते हैं तो हल्दी के साथ नींबू का सेवन बहुत ही ज्यादा लाभदायक साबित हो सकता है, ये दोनों ही चीजें एंटी इन्फ्लामेट्री, एंटी ऑक्सीडेंट्स और एंटी बायोटिक के जैसे कई सारे फायदेमंद तत्वों से भरपूर होती है। इसमें विटामिन ई, विटामिन सी, सोडियम, पोटैशियम जैसे कई सारे तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते है, जानिए कि रोजाना नींबू के साथ हल्दी के सेवन से शरीर को कौन-कौन से फायदे होते हैं और इनका रोजाना सेवन क्यों करना चाहिए।
जानिए हल्दी के साथ नींबू के होने वाले इन फायदों के बारे में
हार्ट को रखता है स्वस्थ
हार्ट की सेहत को स्वस्थ बना के रखना चाहते हैं तो हल्दी के साथ नींबू का सेवन बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होता है, इसके रोजाना सेवन से हार्ट ब्लॉकेज की समस्या दूर हो जाती है, आप रोजाना हल्दी के साथ नींबू का सेवन कर सकते हैं।
वेट को करता है नियंत्रित
वजन को कंट्रोल में करना चाहते हैं तो रोजाना नींबू पानी के साथ में हल्दी के एक चम्म्च का सेवन कर सकते हैं, इससे शरीर को बहुत सारे लाभ मिलते हैं, ज्यादा फायदा चाहते हैं तो इसमें शहद को भी मिला सकते हैं, रोजाना नींबू, शहद और हल्दी के सेवन से स्वास्थ्य को बहुत सारे लाभ मिलते हैं।
यह भी पढ़ें: कोलेस्ट्रॉल का लेवल अक्सर रहता है बढ़ा तो इन हरी सब्जियों का करें कच्चा सेवन
स्ट्रेस को करता है कम
हल्दी और नींबू ये दोनों चीजें कई सारे फायदेमंद तत्वों से भरपूर होती है, इसके रोजाना सेवन से मानसिक तनाव दूर होता जाता है, वहीं ये शरीर से जुड़ी कई समस्यायों को दूर करने में भी असरदार होती हैं, इसलिए रोजाना के डाइट में आप इन्हें शामिल कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: रोजाना करें चमत्कारिक फायदों से भरपूर ये हरी सब्जी का सेवन,डायबिटीज, हार्ट और एनिमिया रोगियों के लिए लाभदायक
इम्युनिटी को बनाता है दुरुस्त
इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाना चाहते हैं और इम्युनिटी से जुड़ी समस्यायों को दूर करना चाहते हैं तो नींबू के साथ हल्दी का रोजाना सेवन कर सकते हैं, इनके सेवन से संक्रमण की समस्या दूर हो जाती है, आप इनका सेवन वहीं काढ़े के रूप में भी कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: नींद की कमी बना सकती है पुरषों को हार्ट का मरीज, जानिए कितने देर सोने की की होती है आवश्य्कता
डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।
Updated on:
2 Jun 2022, 4:33 PM IST
Published on:
2 Jun 2022, 4:32 PM IST
बड़ी खबरें
View Allडाइट फिटनेस
स्वास्थ्य
लाइफस्टाइल
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.