इसमें कारोटेनाइड्स होते हैं जो उम्र बढ़ने से आंखों को होने वाली क्षति या मोतियाबिंद जैसे रोगों से बचाव करते हैं
ड्राईफ्रूट्स में पिस्ता बहुत फेमस है। काजू-बादाम के साथ-साथ पिस्ता को भी लोग
पसंद करते हैं। पिस्ता ना सिर्फ टेस्ट में अच्छा होता है, बल्कि ये कई रोगों को भी
दूर करता है। आइए जानते हैं इसके फायदों के बारे में-
1. पिस्ता इंसुलिन के
लेवल और रक्त संचार को नियंत्रित करता है। ब्लड शुगर में बदलाव होने पर मुंहासे
होते हैं जिसके लिए पिस्ता बेहद गुणकारी है।
2. इसमें सेलेनियम तत्व प्रचुर
मात्रा में होता है जो चमड़ी की जलन और दाग-धब्बों से बचाता है।
3. पिस्ता में
विटामिन-सी और विटामिन-ई होता है जो सूर्य की हानिकारक किरणों से बचाने में मददगार
होता है।
4. त्वचा की नमी बनाए रखने में यह उपयोगी होता है।
5. पिस्ता में
कारोटेनस अधिक मात्रा में होता है जो बॉडी को ऑक्सीडेटिव फ्री रेडिकल बदलाव से
बचाता है।
6. इसमें मौजूद फायटोस्ट्रॉल खाद्य पदार्थो से मिलने वाले कोलेस्ट्रॉल
को घटाता है। यह ब्लड में बुरे कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को भी कम करता है।
7.
आंखों का भी दोस्त है पिस्ता। इसमें कारोटेनाइड्स होते हैं जो उम्र बढ़ने से आंखों
को होने वाली क्षति या मोतियाबिंद जैसे रोगों से बचाव करते हैं।
8. पिस्ता में
मौजूद विटामिन बी-6 इम्यून सिस्टम को स्वस्थ रखता है।