5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एनीमिया हो तो खाएं ये चीजें, दूर होगी खून की कमी

रक्त की कमी को दूर करने के लिए हर कुछ खाना—पीना शुरू ना करें। इस दौरान आप चाय, कॉफी का इस्तेमाल ना करें।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Pawan Kumar Rana

•

Updated: 22 Nov 2017, 1:12 PM IST

एनीमिया रोग शरीर में खून की कमी के चलते होता है। इसे रक्त अल्पता भी कहा जाता है। आमतौर पर पौष्टिक आहार ना लेने और लीवर की गड़बड़ी के चलते यह रोग सामने आता है। रक्त में आयरन की कमी से भी यह रोग बढ़ता है। इसलिए इसके निदान के लिए डाइट में ऐसी चीजें लेना चाहिए जो आयरन की कमी को पूरा करे। आइए जानते हैं कैसे आहार लेने से आप एनीमिया से बच सकते हैं:

— सबसे पहले तो अपनी इाइट में पौष्टिक आहार लेना शुरू करें। इनमें हरी सब्जियां, सूखे मेवे, आयरन तत्व से भरपूर खाद्य पदार्थ। इसके अलावा ऐसी चीजों से परहेज करें जिससे लीवर के कामकाज पर विपरीत प्रभाव पड़ता हो।

— चुकंदर के इस्तेमाल से भी एनीमिया से लड़ा जा सकता है। चुकंदर में आयरन की भरपूर मात्रा पाई जाती है। यह रक्त की सेल्स को नया जीवन प्रदान करता है। इसे जूस, सलाद के रूप में लिया जा सकता है।
— टमाटर भी रक्त को बढ़ाने वाला माना गया है। टमाटार में विटामीन सी, ई और लाइकोपिन पाया जाता है। इसके इस्तेमाल से भी शरीर में रक्त की कमी दूर होती है। टमाटर को आप सलाद के रूप में खाएं तो ज्यादा अच्छा है। इसका जूस बनाकर या सूप बनाकर पीने से भी आपको वैसा ही फायदा मिलता है।

— एनीमिया होने पर मेथी, अजमोदा, ब्रोकोली, पालक जैसी लौह तत्व से भरपूर सब्जियां भी असरदार साबित होती हैं। इन सब्जियों में विटामिन बी—12 और फोलिक एसिड मौजूद होते हैं जो शरीर में रक्त को बढ़ाते हैं।

— शहद में भी लौह तत्व की मात्रा अधिक बताई गई है। इसलिए शहद को भी आप अपनी दैनिक डाइट में लेना शुरू करें।

— इनसे करें परहेज: रक्त की कमी को दूर करने के लिए हर कुछ खाना—पीना शुरू ना करें। इस दौरान आप चाय, कॉफी का इस्तेमाल ना करें। सोयाबीन, मटर के इस्तेमाल से बचें। ज्यादा चीनी युक्त खाद्य पदार्थ कम से कम खाएं।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।