डाइट फिटनेस

Benefits of rambutan fruit: सेहत के लिए चमत्कारी है ये फल, कई बीमारियों में है कारगर

Health Benefits of rambutan fruit: कई ऐसे फल है जिनके बारे में लोगों को ज्यादा जानकारी नहीं होती, क्योंकि ये फल आसानी से बाजारों में नहीं मिलते है। सामान्य फलों के मुकाबले ये फल अधिक गुणवान होते हैं। इन फलों का इस्तेमाल अधिकतर औषधी बनाने में किया जाता है। क्योंकि ये फल पोषक तत्वों का खजाना होते हैं, जिनके सेवन से कई स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं। ऐसा ही एक फल है ‘रामबुतान’। जिसके सेवन से चमत्कारी फायदे मिलते हैं। यह फल देखने में लीची की तरह लगता है। यह फल बारिश के मौसम में ही बाजार में मिलता है।

2 min read
Aug 06, 2023
Ramutan fruits Health benefits

Health Benefits of rambutan fruit: कई ऐसे फल है जिनके बारे में लोगों को ज्यादा जानकारी नहीं होती, क्योंकि ये फल आसानी से बाजारों में नहीं मिलते है। सामान्य फलों के मुकाबले ये फल अधिक गुणवान होते हैं। इन फलों का इस्तेमाल अधिकतर औषधी बनाने में किया जाता है। क्योंकि ये फल पोषक तत्वों का खजाना होते हैं, जिनके सेवन से कई स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं। ऐसा ही एक फल है ‘रामबुतान’। जिसके सेवन से चमत्कारी फायदे मिलते हैं। यह फल देखने में लीची की तरह लगता है। यह फल बारिश के मौसम में ही बाजार में मिलता है।

इस फल के औषधीय गुण के बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे। इसमें प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, आयरन, फास्फोरस, जिंक, कॉपर, मैगनीज़, राइबोफ्लेविन, नियासिन जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं। जो शरीर के लिए फायदेमंद है। इस फल के बीज से लेकर छिलके, पेड़ की छाल और पत्ते तक शरीर के लिए बहुत लाभकारी हैं।

रामबुतान फल
रामबुतान दक्षिण भारत के राज्यों जैसे केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु में आसानी से पाया जाता है। देखने में यह लीची की तरह होता है। लेकिन इसका स्वाद हल्का मीठा और खट्टा होता है। यह फल गुलाबी, लाल, पीला, नारंगी, चमकीला लाल और मैरून रंग का होता है। इसको रामबोटन, रामबाउटन और रामबुस्तान जैसे कई नामों से लोग जानते हैं। इस फल की बाहरी परत रेशे और कांटे जैसा होती है।

रामबुतान के चमत्कारी फायदे

एनर्जी करे बूस्ट
रामबुतान फल बाजार में आसानी से मिलने वाले फलों से ज्यादा गुणकारी है। अगर आप इस फल को अपनी डाइट में शामिल करते हैं तो शरीर में एनर्जी का लेवल बढ़ जाता है। इससे शरीर को ताज़गी मिलती है। यह फल कैलोरी और कार्बोहाइड्रेट का अच्छा स्रोत होता है।

इम्यूनिटी बढ़ाए
शरीर को बीमारियों से दूर रखने के लिए रामबुतान फल कारगर है। इसके सेवन से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। साथ ही जल्दी-जल्दी बीमार होने का जोखिम भी कम होता है। इस फल में विटामिन सी और विटामिन ए प्रचूर मात्रा में पाया जाता है। इससे रोग प्रतिरोधक क्षमता बूस्ट होता है।

पाचन के लिए फायदेमंद
यह पेट से संबंधित परेशानियों को कम करने में अधिक फायदेमंद है। नियमित सेवन से पाचन क्रिया दुरुस्त रहती है। इसके सेवन से गैस और अपच जैसी दिक्कतों से छुटकारा मिल सकता है।

स्किन के लिए बेहतर
त्वचा को चमकदार बनाने में रामबुतान का फल बहुत असरदार है। इसको अपनी डाइट में शामिल करते हैं तो सेहत को काफी फायदा होगा, साथ ही स्किन भी चमक उठेगी। इस फल में त्वचा को सूर्य की हानिकारक किरणों से बचाने के गुण पाए जाते हैं।

बालों की ग्रोथ के लिए फायदेमंद
बालों को मजबूत बनाने से लेकर उनकी ग्रोथ बढ़ाने तक में रामबुतान फल लाभकारी है। यह सेहत के साथ-साथ सौंदर्य को भी निखारने में मदद करता है। इसके सेवन से बालों में मजबूती और चमक आती है। ग्रोथ भी अच्छी होती है।

Updated on:
06 Aug 2023 12:40 pm
Published on:
06 Aug 2023 12:39 pm
Also Read
View All

अगली खबर